फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति: ले. जनरल बी एस राजू होंगे अगले थलसेना उप प्रमुख, जानिए उनके बारे में अहम बातें

Fri, 29 Apr 2022 07:35 PM IST
Amit Mandal एएनआई, नई दिल्ली

सार

लेफ्टिनेंट जनरल बी एस राजू को थलसेना का उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह 1 मई को पद ग्रहण करेंगे। वर्तमान में वह डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस का पद संभाल रहे हैं। 
 
विज्ञापन
ले. ज. बीएस राजू - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेफ्टिनेंट जनरल बी एस राजू को थलसेना का नया उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू को उप सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है। लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू 1 मई 2022 को पद ग्रहण करेंगे।  

विज्ञापन


डीजी मिलिटरी ऑपरेशंस की कमान संभाली 
ले.जनरल राजू वर्तमान में डीजी मिलिट्री ऑपरेशंस की कमान संभाल रहे हैं। ले. जनरल राजू सेना कमांडर नहीं होने के बावजूद वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने श्रीनगर स्थित 15 कोर का नेतृत्व किया था। 

ले. जनरल बीएस राजू को 15 दिसंबर 1984 को जाट रेजिमेंट में कमीशन किया गया था। उनका करिया 38 साल का रहा है, जहां वह सेना मुख्यालय में कई महत्वपूर्ण रेजिमेंट, स्टाफ और निर्देशात्मक नियुक्तियों का हिस्सा रहे। फिलहाल वह डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस का पद संभाल रहे हैं। 
विज्ञापन


कश्मीर में तैनाती के दौरान अहम भूमिका निभाई 
कश्मीर में अपनी तैनाती के दौरान उन्होंने 'मां बुला रही है' मुहिम में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने आतंकियों से मुठभेड़ वाली जगह पर जाकर उन्हें सरेंडर करने का मौका दिया था। इसका मकसद आतंकियों को मुख्यधारा में शामिल करना था। 

ले. जनरल राजू एक बेहतरीन पायलट भी हैं और उन्होंने सोमालिया में UNOSOM II के तहत हिस्सा भी लिया था। उन्होंने भारत में सभी अहम करियर पाठ्यक्रमों में भी हिस्सा लिया है और ब्रिटेन में रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज में एनडीसी पूरा किया है। सेना में शानदार योगदान के लिए उन्हें उत्तम युद्ध सेवा पदक अति विशिष्ट सेवा पदक और युद्ध सेवा पद से सम्मानित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें