फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में लॉकडाउन के बीच घर से भागा प्रेमी जोड़ा, मामला दर्ज

Thu, 09 Apr 2020 03:22 PM IST
Rohit Ojha पीटीआई, कोझीकोड
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केरल के कोझीकोड जिले में नजदीक के थामारास्सेरी से एक प्रेमी जोड़ा हाल ही में घर से भाग गया, लेकिन उन पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना गत शनिवार की है, जब 21 वर्षीय युवती अपने 23 वर्षीय प्रेमी के साथ भाग गई।

विज्ञापन


अलग-अलग धर्म से होने के कारण लड़की का परिवार उनकी शादी के खिलाफ था और उसके पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों पुलिस के समक्ष पेश हुए और फिर उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

बालिग होने के कारण दोनों को छोड़ दिया गया। लड़की ने अदालत में यह भी कहा कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई थी। बहरहाल, अदालत के निर्देश पर पुलिस ने कोविड-19 के कारण लगाए गए बंद के नियमों का उल्लंघन करने के लिए दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें