फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: कांग्रेस पर भड़के तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई, वडेट्टीवार के बयान पर किया पलटवार

Wed, 15 May 2024 02:11 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अन्नामलाई ने कहा कि लोगों को यह स्पष्ट हो चुका है कि यह पीएम मोदी का चुनाव है। यहां वोट उनके लिए है। मुंबई 2014 और 2019 में पीएम मोदी के साथ खड़ी रही, और 2024 में भी इसमें कोई बदलाव नहीं होने वाला है।
विज्ञापन
कें अन्नामलाई - फोटो : ANI (Video Grab)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 की तरह 2024 में कोई बदलाव नहीं होने वाला है। इसी के साथ अन्नामलाई ने महाराष्ट्र एटीएस के पूर्व प्रमुख हेमंत करकरे और उज्ज्वल निकम को लेकर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने मुंबई को देश का ऐसा शहर बताया, जिसने कई आतंकी हमलों को झेला।  
विज्ञापन


अन्नामलाई ने कहा, "उज्ज्वल निकम को हमारे उम्मीदवार के तौर पर प्रस्तावित किए जाने के बाद ही ये आरोप लगाए जा रहे हैं। हमें यह समझना होगा कि उज्ज्वल निकम, जो एक विशेष लोक अभियोजक थे, ने बहुत अच्छा काम किया। न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान किया गया। अभियोजन पक्ष ने पुलिस जांच के आधार पर साजिश का खुलासा किया। इसके बाद ही हमें मालूम चला कि क्या हुआ था। अब विपक्ष ये सब आरोप लगा रही हैं। उज्ज्वल निकम जैसे व्यक्ति एक बहुत ही प्रतिष्ठित लोक सेवक हैं। उनके उम्मीदवार बनने के बाद ही ये सब क्यों उठाया गया? मुंबई के लोग राजनीतिक दल के इस दोहरेपन को समझने के लिए बहुत समझदार हैं।"

तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "हमारे देश के कुछ बड़े धमाके मुंबई में हुए, जिसमें कई लोगों की जान गई। इसमें 26 नवंबर 2008 में हुए मुंबई हमला भी शामिल है। यह सरकार की विफलता का स्पष्ट मामला है। जब आपके पास दिल्ली में  मजबूत सरकार होगी, तो वह देश के हित को सभी चीजों से ऊपर रखेगा। इससे मुंबई जैसे शहर हमेशा सुरक्षित रहेंगे।" 
विज्ञापन


पीएम मोदी के नामांकन भरने पर अन्नामलाई ने दी प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीसरी बार वाराणसी से नामांकन दाखिल करने पर अन्नामलाई ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "हमने पहले भी प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र को देखा। क्या हम कह सकते हैं कि यह निर्वाचन क्षेत्र (वाराणसी) मौलिक रूप से बदल गया? वाराणसी गर्व से यह दावा कर सकता है कि वह पूरी तरह से बदल चुका है। पीएम मोदी ने दिखाया कि एक प्रधानमंत्री किसी स्थान के लिए क्या कर सकता है। उन्होंने ईमानदारी से अपना सांसद का काम किया।"

एनडीए के 400 पार के दावों पर अन्नामलाई ने कहा, "इन चार चरणों में हमने 380 कर लिया। तीन चरण अभी बाकी है, इस दौरान 163 और पूरे होने हैं। मेरे हिसाब से हम बहुत पहले ही बहुमत पार कर चुके हैं। अब महाराष्ट, उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे निर्वाचन क्षेत्र आ रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमने जो संख्या निर्धारित की है भाजपा के लिए 370 और एनडीए के लिए 400, वह न केवल वास्तविक रूप से संभव है, हम इसे हासिल करने की राह पर लगभग हैं और 100 फीसदी हम इसे हासिल कर लेंगे।"

अन्नामलाई ने कहा कि लोगों को यह स्पष्ट हो चुका है कि यह पीएम मोदी का चुनाव है। यहां वोट उनके लिए है। मुंबई 2014 और 2019 में पीएम मोदी के साथ खड़ी रही, और 2024 में भी इसमें कोई बदलाव नहीं होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें