फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मतदान के दौरान गोलीबारी; राजनीतिक दलों के एजेंटों की मिली धमकी, नाराज मतदाताओं ने की तोड़फोड़

Fri, 19 Apr 2024 03:42 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

कुकी बहुल विधानसभा क्षेत्रों में एक बजे तक बहुत ही कम मतदाता मतदान करने आए। एक अधिकारी ने बताया कि कांगपोकपी जिले के सैतु और सैकुल निर्वाचन क्षेत्रों में क्रमशः 13.22 प्रतिशत और 8.58 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंतरिक मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के दौरान दो पूर्वी और तीन पश्चिमी इंफाल के कुल पांच मतदान केंद्रों से गोलीबारी की घटना सामने आई है। बिष्णुपुर जिले के मोइरंग निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत थामनापोक्पी में एक हथियारबंद व्यक्ति ने मतदान केंद्र के पास हवा में गोलीबारी शुरू कर दी। इसे देखते हुए वहां मौजूद मतदाता डर से भाग गए। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना पाकर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया।
विज्ञापन



अज्ञात हथियारबंद लोगों ने की फायरिंग
अज्ञात हथियारबंदों ने विभिन्न मतदान केंद्रों में एक विशेष राजनीतिक दल के एजेंटों को धमकी भी दी। पश्चिमी इंफाल जिले के उरीपोर और इरोइशेम्बा में हथियारबंद लोगों ने एजेंटों को मतदान केंद्र के परिसर से चले जाने के लिए कहा। इस धमकी से नाराज इरोइशेम्बा के मतदाताओं ने मतदान केंद्र में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे। 

मतदाताओं और हथियारबंद लोगों के बीच झड़प
पूर्वी इंफाल जिले के कीराव निर्वाचन क्षेत्र में हथियारबंद लोगों ने हवा में फायरिंग भी की। शुक्रवार की सुबह खोंगमान जोन 4 में मतदाताओं और हथियारबंद लोगों के बीच झड़प हो गई। कुकी बहुल विधानसभा क्षेत्रों में एक बजे तक बहुत ही कम मतदाता मतदान करने आए। एक अधिकारी ने बताया कि कांगपोकपी जिले के सैतु और सैकुल निर्वाचन क्षेत्रों में क्रमशः 13.22 प्रतिशत और 8.58 प्रतिशत मतदान हुआ।चुराचांदपुर में 43.67 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


नागा और कुकी बहुल चंदेल निर्वाचन क्षेत्र में 68.63 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, मैतेई बहुत आउटर मणिपुर के क्षेत्रों में कुकी बहुल क्षेत्रों की तुलना में अधिक मतदान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें