फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा विरोध: वोटर लिस्ट से अपना नाम गायब देख मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक 

Wed, 20 Feb 2019 07:29 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा व्यक्ति - फोटो : ANI
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ साथ ऐसे वाकये भी सामने आ रहे हैं जो एकबारगी हैरत में डाल देते हैं। बुधवार को तेलंगाना के बुद्धेल में ऐसा ही एक मामला सामने आया। मतदाता सूची में अपना नाम नहीं मिलने के कारण एक व्यक्ति ने मोबाइल के टावर पर चढ़ कर अपना गुस्सा जाहिर किया।

विज्ञापन


राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन के क्षेत्र निरीक्षक जी सुरेश ने बताया कि श्रवण कुमार नाम का शख्स वोटर लिस्ट में अपना नाम नदारद देख बुद्वेल इलाके में एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह किस्मतपुर गांव का रहने वाला है। श्रवण की शिकायत थी कि मतदाता सूची से उसका नाम गायब है और इसीलिए गुस्से में वह टावर पर चढ़ गया। 
  हालांकि कुछ समय बाद वह सुरक्षित नीचे आ गया और उसे समझा-बुझा कर घर भेज दिया गया। पुलिस ने भी राहत की सांस ली क्योंकि टावर से गिरने पर उसकी जान को खतरा हो सकता था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें