फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से 47 नेताओं ने मांगे टिकट, आवेदकों में पार्टी के सांसद ही शामिल नहीं

Tue, 19 Dec 2023 01:40 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 11 दिसंबर को शुरू हुई थी। प्रत्येक आवेदक को इसमें एक लाख रुपये जमा करना था।
विज्ञापन
Congress - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में अबतक कुल 47 उम्मीदवारों ने आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट के लिए आवेदन किया है। सूत्रो ने मिली जानकारी के अनुसार पार्टी में मौजूद तीन सांसद आवेदकों में शामिल है। असम में लोकसभा की 14 सीटें है और पार्टी के सदस्य मंगलवार तक टिकट के लिए आवेदन कर सकते हैं। सूत्र ने बताया कि कांग्रेस के मौजूदा तीन सांसदों में से एक ने आवेदन फॉर्म लिया था, लेकिन उन्होंने इस जमा नहीं किया था। 
विज्ञापन


सूत्र ने कहा, हमें लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 47 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें सबसे अधिक महिलाएं हैं। बारपेटा के सांसद अब्दुल खालिक ने सोमवार को आवेदन पत्र लिया था। हालांकि अन्य दो सांसदों- नागांव से प्रद्युत बोरदोलोई और कलियाबोर से गौरव गोगोई ने अभी तक अपना आवेदन पत्र नहीं लिया है। उन्होंने आगे कहा, 'संसद का सत्र चल रहा है, ऐसे में हमारे नेता व्यस्त हैं। आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ाई जा सकती है।'

आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 11 दिसंबर को शुरू हुई थी। प्रत्येक आवेदक को इसमें एक लाख रुपये जमा करना था। कांग्रेस ने कहा कि राज्य में 15 सदस्यीय विपक्षी मंच का हिस्सा होने के नाते पार्टी का लक्ष्य 2024 का लोकसभा चुनाव एक साथ लड़ने का है इसलिए उसे कुछ सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करने से बचना होगा।
विज्ञापन


यूनाइटेड अपोजिशन फोरम असम (यूओएफए) का गठन विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के अनुरूप किया गया है। इस गठबंधन में तृणमूल कांग्रेस, सीपीआई (एमएल), आप, माकपा, भाकपा, जातीय दल-असोम, राकांपा, राजद, जद (यू), एजेपी और रायजोर दल भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें