फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी हलचल: कोलकाता में शाह के रोड शो में बवाल, ममता बनर्जी पहुंचीं विद्यासागर कॉलेज

Tue, 14 May 2019 10:13 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमर उजाला पर पढ़िए चुनाव से जुड़ी हर खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान के साथ अब तक कुल 482 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। सातवें और आखिरी चरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी की ताबड़तोड़ रैलियां भी चल रही हैं। वहीं दूसरी ओर महागठबंधन, सपा-बसपा गठबंधन समेत हर छोटे बड़े दल जनसभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रम में लगे हैं। आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी यहां मिलेगी। 

14 मई: दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट-

-प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने विद्यासागर कॉलेज का दौरान किया जहां अमित शाह के रोड शो के दौरान झड़प हुई थी। 

विज्ञापन

 



-ममता बनर्जी का मीम शेयर करने पर गिरफ्तार भाजपा कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा की जेल से अब तक रिहाई नहीं, भाजयुमो नेता सौरव सिकदर ने कहा कि हमें 5.30 बजे तक ऑर्डर मिला लेकिन तब तक जेल बंद हो गई थी। 
 


-कोलकाता में अमित शाह के रोड शो में हिंसा के मुद्दे पर भाजपा नेताओं ने की चुनाव आयोग से मुलाकात।
 



-चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम को आचार संहिता उल्लंघन मामले में नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। निरुपम ने वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र बयान बयान दिया था। 
विज्ञापन


-कोलकाता में अमित शाह के रोड शो के दौरान बवाल को लेकर निर्मला सीतारमण, मुख्तार अब्बास नकवी, अनिल बलूनी और जीवीएल नरसिम्हा राव का भाजपा प्रतिनिधिमंडल बुधवार को चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा। 
 


चंडीगढ़ में पीएम मोदी: गुजरात चुनाव के दौरान मणिशंकर अय्यर ने कहा था कि मोदी नीच है। उन्होंने फिर अपना बयान दोहराते हुए कहा है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। 
 


-कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हुए हिंसा में ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा क्षत्रिग्रस्त हो गई।



- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ के चुनावी रैली में कहा कि जब मध्यवर्ग महंगाई की वजह से परेशान था तो कांग्रेस 'हुआ तो हुआ' सोचती थी। कांग्रेस के नामदार कहते हैं कि कांग्रेस विचारधारा है लेकिन अब नामदार के गुरु कहते हैं कि कांग्रेस की विचारधारा 'हुआ तो हुआ' है।
 



-कांग्रेसी नेता सैम पित्रोदा के 1984 सिख विरोधी दंगों पर दिए बयान को लेकर प्रियंका गांधी के पठानकोट रोड शो में  'हुआ तो हुआ'  के पोस्टर लहराए गए।



-पश्चिम बंगाल में अमित शाह के रोड शो में जमकर बवाल और हिंसा हुई है। अमित शाह ने कहा कि ममता दीदी ने हमपर हमला करने का प्रयास कराया है।
-कोलकाता में अमित शाह का रोड शो। 
 


-पंजाब के पठानकोट में प्रियंका गांधी वाड्रा का रोड शो। कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मौजूद। 
 


-डीएमके अध्यक्ष एमके स्टॉलिन का कहना है कि तमिलिसाई और मोदी अगर इस बात को साबित कर दें कि मैं गठबंधन सरकार बनाने के लिए भाजपा के संपर्क में था तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।



-पंजाब के मंत्री मनप्रीत सिंह का कहना है कि पीएम मोदी अपने आप को हिंदुस्तान का शेर कहते हैं, वाकई शेर होंगे लेकिन शेर भी दो किस्म का होता है। एक जंगल का शेर होता है, एक सर्कस का शेर होता है। हमें तो ये सर्कस के शेर लगते हैं।



-बठिंडा में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, जब पूरा पंजाब देश की आजादी के लिए लड़ रहा था तब आरएसएस के लोग अंग्रेजों की चमचागिरी कर रहे थे। उन्होंने कभी भी देश की आजादी के लिए लड़ाई नहीं लड़ी। 
 


-कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का रोडशो


-भाजपा नेता अश्वनी उपाध्याय ने कमल हासन के खिलाफ उनकी विवादित बयान को लेकर कार्रवाई की मांग की है।



- पश्चिम बंगाल सरकार ने चुनाव आयोग को सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फॉर्सेस को सातवें चरण के चुनाव के लिए तैनात करने को लेकर लिखा है। सरकार ने निवेदन किया है कि क्विक रिस्पॉन्स टीम में स्थानीय अधिकारियों को शामिल न करने के फैसले पर फिर से विचार हो।


-अमरावती में डीएमके कोषाध्यक्ष दुरई मुरुगन और आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने मुलाकात की है।



-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उज्जैन में कहा कि सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों के कर्ज माफ नहीं करने को लेकर झूठ बोल रहे हैं। जबकि उनके परिवार के लोगों का ही कर्ज माफी हुआ है। 



-हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में होने वाली प्रियंका गांधी की रैली रद्द कर दी गई है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने बताया कि कांगड़ा हवाई अड्डा से उनका चॉपर उड़ान नहीं भर सका। कारण कि मौसम विभाग ने कांगड़ा और सुंदरनगर के बीच खराब मौसम के प्रति आगाह किया था। पायलट ने भी ऐसी रिपोर्ट दी थी। 
 



-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के नीमच में पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदीजी, आपने आम खाना सिखा दिया, आपने कुर्ता कातना सिखा दिया। अब आप देश को ये बता दीजिए कि आपने पांच सालों में हिन्दुस्तान के बेरोजगार युवाओं के लिए क्या किया?
 

-अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों के नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे मौका देकर काशी ने मेरा जीवन धन्य कर दिया। जन भागीदारी से काशी का विकास संभव हुआ। मेरा जीवन काशी के काम आया, इसका संतोष है। उन्होंने कहा कि जो काशी आया वह यहीं का होकर रह गया। वाराणसी अमूल चूल परिवर्तन का गवाह बना है। काशी के नए रूप से लोग अभिभूत हैं। पांच साल में हमने बहुत कुछ किया है और अभी आगे बहुत कुछ करना बाकी है। 
 


-उत्तर प्रदेश की घोसी लोकसभा सीट से बसपा-सपा महागठबंधन के उम्मीदवार अतुल राय ने दुष्कर्म के आरोप वाले मामले में गिरफ्तारी पर रोक के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सुप्रीम कोर्ट की अवकाश बेंच 17 मई को सुनवाई करेगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट अतुल राय की याचिका खारिज कर चुका है।

-ममता बनर्जी का मीम बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाली भाजपा कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को सशर्त जमानत मिल गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक मीम पोस्ट करने वाली प्रियंका को कोर्ट ने लिखित में माफीनामा देने को कहा है। प्रियंका की मां राजकुमारी शर्मा ने कहा कि वह बता नहीं सकतीं कि वह कितनी खुश हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी के घर लौटने का इंतजार कर रही हैं। 
 



-उत्तर प्रदेश में भाजपा का खेल बिगाड़ने में लगे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने प्रधानमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक टीवी न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस बार किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं आ रहा है। इसलिए जरुरी नहीं कि नरेंद्र मोदी ही पीएम बनें। उन्होंने कहा कि इस बार अनुसूचित समाज से कोई पीएम बनना चाहिए। मायावती भी बन सकती हैं।

-बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि छह चरणों के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि अब केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार जा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सरकार यह चुनाव हार रही है। इस चुनाव में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नैया डूब रही है। आरएसएस ने भी अब भाजपा का साथ छोड़ दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

-सातवें और आखिरी चरण के चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में एक बार फिर टीएमसी और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। सोमवार की शाम बारासात लोकसभा क्षेत्र से टीएमसी प्रत्याशी काकोली घोष ने भाजपा कार्यकर्ता पर पैसे बांटने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता के घर पुलिस ने छापेमारी की। वहीं, दूसरी ओर भाजपा नेता मुकुल रॉय ने काकोली घोष पर आरोप लगाया है कि काकोली के लोगों ने भाजपा प्रत्याशी के कार पर हमला किया। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


-महाराष्ट्र के अमरावती में कांग्रेस विधायक यशोमती ठाकुर का आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करते हुए एक वीडियो सामने आया है। उन्होंने जल संसाधन पर हो रही एक बैठक में अपशब्द का इस्तेमाल किया।  

-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज कोलकाता में रोड शो करेंगे। सोमवार को उन्हें जाधवपुर में हेलिकॉप्टर उतारने की अनुमति नहीं मिली थी। पश्चिम बंगाल में उनकी तीन रैलियां होनी थीं जिन्हें रद्द कर दिया गया। वहीं, दूसरी ओर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की सभाओं को दी गई अनुमति वापस ले ली गई है। पार्टी नेताओ के अनुसार, 15 मई को योगी दक्षिण पश्चिम कोलकाता में बेहाला इलाके में जेम्स लॉग सारानी में जनसभा करने वाले थी। प्रशासन ने पहले इसके लिए अनुमति दे दी थी, लेकिन सोमवार को इसे वापस ले लिया गया।

-कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को दावा किया कि 23 मई के बाद भाजपा के कई विधायक उनकी पार्टी में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार की स्थिरता को लेकर जाहिर की जा रही शंका भी खारिज की। वेणुगोपाल ने केंद्र में कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार बनने का दावा किया। कहा कि देश के लोग अब बदलाव के पक्ष में हैं और 23 मई को यह होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि 23 मई के बाद भाजपा कर्नाटक सरकार को कैसे अस्थिर कर पाएगी? हम भाजपा के किसी विधायक को अपने पाले में लाने की कोशिश नहीं करने जा रहे, बल्कि 23 मई के बाद वे खुद कांग्रेस के पास आएंगे।



-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश, बिहार और चंडीगढ़ में रैली करेंगे। पीएम मोदी यूपी के बलिया में सुबह 11 बजे जनसभा करेंगे। इसके बाद बिहार के बक्सर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के लिए रैली करेंगे। दोपहर दो बजे वह सासाराम में छेदी पासवान के पक्ष में जनसभा करेंगे और फिर शाम करीब छह बजे चंडीगढ़ में रैली करेंगे। वहीं, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रोड शो करेंगे। 



-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश में रैलियां करेंगे। एमपी के नीमच, उज्जैन और खंडवा में उनकी रैलियां होंगी। प्रियंका गांधी भी कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रैलियां और रोड शो करेंगीं। हिमाचल प्रदेश के मंडी के अलावे पंजाब के भटिंडा और गुरदासपुर में उनका कार्यक्रम आयोजित है। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें