फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

LS Polls 2024: वोटिंग में विधानसभा-निगम चुनावों जैसी गर्मी नहीं, आमने-सामने के चुनाव में बूथ पर भीड़ कम

अमित शर्मा
Updated Sat, 25 May 2024 12:50 PM IST

सार

दिव्यांगजनों की सहायता के लिए स्कूलों की तरफ से वालंटियर लगे हुए हैं। वालंटियर रोजी और अंजू ने अमर उजाला को बताया कि वे दिव्यांग या बुजुर्ग मतदाताओं की सहायता कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में मतदान। - फोटो : अमर उजाला


दिल्ली में इस बार भाजपा और कांग्रेस-आम आदमी पार्टी के गठबंधन के बीच सीधी टक्कर है। भाजपा के उम्मीदवारों को तीन सीटों पर कांग्रेस और चार सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी टक्कर दे रहे हैं। हर सीट पर कुछ छोटे राजनीतिक दलों या निर्दलीयों ने भी नामांकन किया है, लेकिन आम आदमी पार्टी छोड़कर बसपा में गए राजकुमार को छोड़कर कोई दूसरा प्रत्याशी बड़े प्रभाव वाला नहीं है। यही कारण है कि लगभग हर बूथ पर केवल दो ही काउंटर दिखाई दे रहे हैं। इससे मतदान बहुत शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। 


मतदाताओं के लिए हर व्यवस्था

दिव्यांगजनों की सहायता के लिए स्कूलों की तरफ से वालंटियर लगे हुए हैं। वालंटियर रोजी और अंजू ने अमर उजाला को बताया कि वे दिव्यांग या बुजुर्ग मतदाताओं की सहायता कर रहे हैं। सुरक्षा में लगे दिनेश कुमार ने कहा कि मतदाता बहुत शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कर रहे हैं और कहीं कोई परेशानी नहीं है। मतदान केंद्र  पर मतदाताओं के लिए पानी और छाया की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।     


मतदाता ने कहा बदलाव के लिए वोट 

पूर्वी दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने आईं महिला सुनीता उपाध्याय ने अमर उजाला से कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार केंद्र में पहुंचाने के लिए वोट कर रही हैं। नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए बहुत काम किया है। उन्हें आर्थिक तौर पर सशक्त करने के लिए आरक्षण दिया है और हर महिला का सम्मान सुरक्षित करने का काम किया है, इसलिए वे उन्हें वोट दे रही हैं। वहीं, अवधेश कुमार ने बताया कि महंगाई और बेरोजगारी के कारण वे परेशान हैं। वे बदलाव के लिए वोट कर रहे हैं। 


बड़े नेताओं ने डाला वोट

आम जनता के साथ-साथ दिल्ली के बड़े नेता भी वोट कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने वोट डाला और दिल्ली के लोगों से ज्यादा मतदान के लिए अपील किया। भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा, बांसुरी स्वराज, रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेंद्र चंदोलिया ने अपना वोट डाल दिया है। अन्य नेता भी लगातार बाहर निकल रहे हैं और लोगों से वोट डालने की अपील कर रहे हैं।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next