महासंग्राम- क्या हैं भरतपुर की जनता के मुद्दे?
- फोटो : Amar Ujala
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सबसे बड़ी कवरेज करने अमर उजाला का चुनावी रथ निकल पड़ा है। इस बार चुनाव रथ मध्यप्रदेश और राजस्थान के कई शहरों में पहुंच रहा है। राल्को टायर महासंग्राम चुनावी रथ, राजनीतिक दलों से लेकर छात्र-छात्राओं, व्यापारियों, युवाओं और समाज के अनेक वर्गों से उनकी राय ले रहा है।
तीन चरणों के चुनाव सम्पन्न होने के बाद बाकी चरणों के लिए राजनीतिक दलों ने ताकत झोंक दी है। अमर उजाला का रथ राजस्थान के भरतपुर पहुंचा तो लोगों ने स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक खुलकर अपनी बात रखी।