फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप में भी जारी हैं चुनावी रोड शो, प्रत्याशियों को नींबू-पानी और नारियल का सहारा  

Sun, 28 Apr 2019 06:22 PM IST
Amit Digital अमित शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिल्ली में इस समय जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। तेज धूप के बीच पारा लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चल रहा है। लेकिन इस तेज गर्मी और धूप में भी चुनाव प्रचार बिल्कुल कमजोर नहीं पड़ा है। सभी पार्टियों के प्रत्याशी लगातार रोड शो और रोज देर रात तक जनसंपर्क कर रहे हैं। ऐसे में कुछ उन प्रत्याशियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जो इतनी तेज धूप में बाहर निकलने के आदी नहीं हैं। 

नींबू-पानी, नारियल पानी का सहारा

तेज गर्मी और प्रचार की व्यस्तता के बीच प्रत्याशी खाने-पीने से भी बच रहे हैं। जिससे उनके स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक असर न पड़े। दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष के एक करीबी के मुताबिक, सुबह से देर रात तक लगातार प्रचार अभियान में व्यस्त मनोज तिवारी को खाने तक का समय नहीं मिल रहा है। सुबह के हल्के नाश्ते के बाद वे जन सभाओं में जाते हैं। बाकी पूरे दिन भर वे केवल नींबू-पानी या नारियल पानी ही ले रहे हैं। केवल शाम के समय कभी-कभी चाय के साथ बिस्कुट ले लेते हैं। इससे थोड़ी-बहुत ऊर्जा मिलती है और इससे किसी शारीरिक दुष्प्रभाव प्रभाव पड़ने की भी कोई आशंका नहीं रहती है। कुछ ऐसी ही दिनचर्या बाकी प्रत्याशियों की भी है।   

मौसम का कैसा है अनुमान

आज रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेंटीग्रेड और आर्द्रता 10 फीसदी है। अगले तीन दिन यानी सोमवार, मंगलवार और बुधवार को इसके 43 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद मई में पहली तारीख से 11 तारीख तक तापमान 41-42 डिग्री और आर्द्रता 10 से 26 फीसदी तक बने रहने का अनुमान है। दिल्ली में चुनाव के दिन यानी रविवार 12 मई को भी दिल्ली का तापमान 41 डिग्री सेंटीग्रेड और आर्द्रता 30 फीसदी के लगभग रहने की संभावना है। यानी अनुमान है कि तेज गर्मी के बीच ही चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी।

विज्ञापन

 

गर्मी की छुट्टी अभी मनाने की अपील

केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, दिल्ली में मतदान के दिन यानी 12 मई को रविवार है, और उसके एक दिन पहले शनिवार है, इसलिए उस वीकेंड के दौरान गर्मी की छुट्टी मनाने न जाएं। ज्यादातर लोग शनिवार-रविवार की छुट्टी एक साथ मिलने पर एक-दो दिन आगे-पीछे भी छुट्टी लेकर घूमने निकल जाते हैं। इसीलिए मंत्री और चांदनी चौक से भाजपा प्रत्याशी डॉ. हर्षवर्धन ने अपील की कि दिल्ली के लोग उस दौरान दिल्ली से बाहर आउटिंग पर न जाएं। उन्होंने कहा कि अगर बाहर जाने का प्लान है तो इसे अभी ही बना लें या फिर 12 मई के मतदान के बाद ही बाहर घूमने की योजना बनाएं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें