फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारीबाग लोकसभा सीट पर इन कारणों से दोबारा जीते जयंत सिन्हा, बाकियों को छोड़ा पीछे

Thu, 23 May 2019 09:27 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जयंत सिन्हा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

हजारीबाग

झारखंड की हजारीबाग लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने भारी मतों के साथ कांग्रेस और अन्य पार्टियों के उम्मीदवार को हराते हुए बड़ी जीत हासिल की है।
विज्ञापन

 
हजारीबाग लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर रही, लेकिन माना जा रहा था कि भाजपा प्रत्याशी जयंत सिन्हा की जीत का रास्ता शुरू से ही साफ था। केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के मुकाबले यहां कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल प्रसाद साहु शुरू से ही उतने मजबूत प्रतिद्वंदी नहीं थे। इसके अलावा क्षेत्र में सीपीआई की कमजोर होती साख भी भाजपा के लिए फायदेमंद साबित हुई।

इन कारणों से जीते जयंत सिन्हा-
  • भाजपा को हजारीबाग की जनता का समर्थन शुरू से ही मिलता आया है। 
  • आजादी के बाद कांग्रेस को यहां जीत हासिल करने में 20 का वक्त लग गया था।
  • इस बार जयंत सिन्हा के सामने उनके मुताबिक विपक्ष ने कोई मजबूत प्रतिद्वंदी खड़ा नहीं किया है। इस वजह से भी भाजपा की राह आसान थी।
  • जयंत सिन्हा से पहले उनके पिता यशवंत सिन्हा भी इस सीट से तीन बार सांसद रह चुके हैं।
  • 2014 में जयंत सिन्हा ने भारी मतों के साथ यहां से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें