छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान के साथ अब तक कुल 482 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। सातवें और आखिरी चरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी की ताबड़तोड़ रैलियां भी चल रही हैं। वहीं दूसरी ओर महागठबंधन, सपा-बसपा गठबंधन समेत हर छोटे बड़े दल जनसभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रम में लगे हैं। आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी यहां मिलेगी।
--पश्चिम बंगाल में अमित शाह के रोड शो में जमकर बवाल और हिंसा हुई है। अमित शाह ने कहा कि ममता दीदी ने हमपर हमला करने का प्रयास कराया है। रोड शो में हुए हिंसा में ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा क्षत्रिग्रस्त हो गई।
पूरी खबर पढ़ें
चंडीगढ़ में पीएम मोदी: गुजरात चुनाव के दौरान मणिशंकर अय्यर ने कहा था कि मोदी नीच है। उन्होंने फिर अपना बयान दोहराते हुए कहा है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
-डीएमके अध्यक्ष एमके स्टॉलिन का कहना है कि तमिलिसाई और मोदी अगर इस बात को साबित कर दें कि मैं गठबंधन सरकार बनाने के लिए भाजपा के संपर्क में था तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।
पूरी खबर
-बठिंडा में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, जब पूरा पंजाब देश की आजादी के लिए लड़ रहा था तब आरएसएस के लोग अंग्रेजों की चमचागिरी कर रहे थे। उन्होंने कभी भी देश की आजादी के लिए लड़ाई नहीं लड़ी।
पूरी खबर पढ़ें
- पश्चिम बंगाल सरकार ने चुनाव आयोग को सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फॉर्सेस को सातवें चरण के चुनाव के लिए तैनात करने को लेकर लिखा है। सरकार ने निवेदन किया है कि क्विक रिस्पॉन्स टीम में स्थानीय अधिकारियों को शामिल न करने के फैसले पर फिर से विचार हो।
पूरी खबर
-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उज्जैन में कहा कि सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों के कर्ज माफ नहीं करने को लेकर झूठ बोल रहे हैं। जबकि उनके परिवार के लोगों का ही कर्ज माफी हुआ है।
पूरी खबर
-हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में होने वाली प्रियंका गांधी की रैली रद्द कर दी गई है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने बताया कि कांगड़ा हवाई अड्डा से उनका चॉपर उड़ान नहीं भर सका। कारण कि मौसम विभाग ने कांगड़ा और सुंदरनगर के बीच खराब मौसम के प्रति आगाह किया था। पायलट ने भी ऐसी रिपोर्ट दी थी।
पूरी खबर
-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के नीमच में पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदीजी, आपने आम खाना सिखा दिया, आपने कुर्ता कातना सिखा दिया। अब आप देश को ये बता दीजिए कि आपने पांच सालों में हिन्दुस्तान के बेरोजगार युवाओं के लिए क्या किया?
पूरी खबर
-अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों के नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे मौका देकर काशी ने मेरा जीवन धन्य कर दिया। जन भागीदारी से काशी का विकास संभव हुआ। मेरा जीवन काशी के काम आया, इसका संतोष है। उन्होंने कहा कि जो काशी आया वह यहीं का होकर रह गया। वाराणसी अमूल चूल परिवर्तन का गवाह बना है। काशी के नए रूप से लोग अभिभूत हैं। पांच साल में हमने बहुत कुछ किया है और अभी आगे बहुत कुछ करना बाकी है।
पूरी खबर
-ममता बनर्जी का मीम बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाली भाजपा कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को सशर्त जमानत मिल गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक मीम पोस्ट करने वाली प्रियंका को कोर्ट ने लिखित में माफीनामा देने को कहा है। प्रियंका की मां राजकुमारी शर्मा ने कहा कि वह बता नहीं सकतीं कि वह कितनी खुश हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी के घर लौटने का इंतजार कर रही हैं।
पूरी खबर
-उत्तर प्रदेश में भाजपा का खेल बिगाड़ने में लगे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने प्रधानमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक टीवी न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस बार किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं आ रहा है। इसलिए जरुरी नहीं कि नरेंद्र मोदी ही पीएम बनें। उन्होंने कहा कि इस बार अनुसूचित समाज से कोई पीएम बनना चाहिए। मायावती भी बन सकती हैं।
पूरी खबर
-बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि छह चरणों के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि अब केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार जा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सरकार यह चुनाव हार रही है। इस चुनाव में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नैया डूब रही है। आरएसएस ने भी अब भाजपा का साथ छोड़ दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
-सातवें और आखिरी चरण के चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में एक बार फिर टीएमसी और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। सोमवार की शाम बारासात लोकसभा क्षेत्र से टीएमसी प्रत्याशी काकोली घोष ने भाजपा कार्यकर्ता पर पैसे बांटने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता के घर पुलिस ने छापेमारी की। वहीं, दूसरी ओर भाजपा नेता मुकुल रॉय ने काकोली घोष पर आरोप लगाया है कि काकोली के लोगों ने भाजपा प्रत्याशी के कार पर हमला किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर