फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: मां ने पसंदीदा पार्टी को वोट नहीं दिया तो बेटे ने तोड़ दी ईवीएम

Mon, 06 May 2019 11:58 AM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ईवीएम - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार में हो रहे पांचवे चरण के मतदान के दौरान सारण लोकसभा सीट में एक वोटर ने पार्टी विशेष के लिए अपनी पसंद दिखाने के लिए अजीब ही तरीका चुना। जब युवक की मां ने बेटे की पसंदीदा पार्टी को वोट नहीं डाला तो गुस्से में आकर उसने ईवीएम ही तोड़ दी। 

विज्ञापन

 
ये घटना सोनपुर विधान सभा क्षेत्र के तहत यमुना सिंह मध्य विद्यालय के 131 नंबर बूथ की है। मदहल्ली चक के वॉर्ड सदस्य के बेटे रंजीत हाजरा ने मां को बताए हुए उम्मीदवार को वोट नहीं देने की वजह से उसने गुस्सा में ईवीएम को पटककर तोड़ दिया। हालांकि व्यक्ति को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद मतदानकर्मियों ने दूसरा ईवीएम लाकर मतदान दोबारा शुरू किया।

आज बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। सारण लोकसभा सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव प्रताप रुड़ी और महागठबंधन की और से चंद्रिका राय चुनावी मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें