फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

फैनी पर सियासी तूफान: केंद्र ने कहा- ममता ने ठुकराई पीएम मोदी के साथ बैठक की अपील

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 06 May 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी - फोटो : social media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में चक्रवात फैनी के कारण हुई क्षति का आकलन करने के लिए सोमवार को हवाई सर्वेक्षण किया। यहां उन्होंने प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक भी की। पीएम मोदी ने कहा, 'राज्य और केंद्र सरकार के बीच अच्छा संवाद रहा। मैं भी निरीक्षण कर रहा था। ओडिशा के लोगों ने जिस तरह हर निर्देश का पालन किया सरकार उसकी सराहना करती है।' पीएम मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तारीफ की।

राहत के लिए ओडिशा को 1 हजार करोड़ देगा केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तारीफ की। उन्होंने साथ ही ओडिशा के नागरिकों और मछुआरों की भी सराहना की। जिन्होंने सरकार की सभी सुविधाओं का लाभ उठाया और जिसके चलते नुकसान काफी कम हुआ।


प्रधानमंत्री ने कहा, यहां तूफान से लड़ने के लिए सबने मिल-जुल कर काम किया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बहुत अच्छा काम किया। ओडिशा के लोगों ने भी बहुत अच्छा काम किया है। बैठक में सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। केंद्र सरकार की ओर से एक हजार करोड़ रुपये और जारी किए जाएंगे। 


प्रधानमंत्री ने आगे कहा, भारत सरकार की टीम आएगी और नुकसान का जायजा लेगी। यहां के नागरिकों का दिल से अभिनंदन करता हूं। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है उन्हें दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सुविधा भी भारत सरकार देगी।

ओडिशा के साथ पीएम मोदी करना चाहते थे बंगाल का दौरा

वहीं केंद्र सरकार ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री मोदी ठीक ऐसा ही पश्चिम बंगाल के लिए करना चाहते थे लेकिन उन्हें वहां की सरकार ने कोई सहयोग नहीं दिया।  पीएमओ सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ओडिशा की तरह पश्चिम बंगाल में भी आज चक्रवाती तूफान 'फोनी' के बाद उत्पन्न स्थिति के लिए समीक्षा बैठक करना चाहते थे, इसके लिए वहां की सरकार को पत्र भी लिखा गया।


लेकिन राज्य सरकार ने जवाब में कहा कि सरकारी अधिकारी चुनाव ड्यूटी में बिजी हैं, इसलिए समीक्षा बैठक नहीं हो सकती। भारत सरकार ने राज्य को पीएम और राज्य सरकार के मंत्रियों के बीच समीक्षा बैठक के लिए खत लिखा था।

 



दो बार ममता से संपर्क करने का प्रयास

इससे पहले रविवार को केंद्र सरकार ने दावा किया था कि फैनी के कारण पैदा हालात की जानकारी लेने के लिए प्रधानमंत्री माेदी ने दाे बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से संपर्क करने का प्रयास किया था। लेकिन दाेनाें बार कहा गया कि ममता दाैरे पर हैं और उनके आने पर बात करवा दी जाएगी। दूसरी बार भी यही जवाब दिया गया।



प्रधानमंत्री की ओर से सिर्फ राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी काे फाेन करने और तृणमूल सरकार द्वारा इस पर नाराजगी जताने से जुड़ी मीडिया रिपाेर्ट्स काे खारिज करते हुए पीएमओ ने रविवार काे यह दावा किया। 

 

तृणमूल नेताओं ने किया खारिज

रिपाेर्ट्स में तृणमूल नेताओं के हवाले से दावा किया गया था कि प्रधानमंत्री ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को फोन तो किया, लेकिन ममता बनर्जी को नहीं किया।  

विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next