फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: घर के बाहर बैठी महिला पर तेंदुए का हमला, सीसीटीवी में कैद हुई दिल दहलाने वाली घटना

Thu, 30 Sep 2021 12:16 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

 स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में पिछले महीने ही तेंदुए ने एक बच्चे को शिकार बनाया था और फिर से तेंदुआ ने हमला बोला है। तेंदुए के कारण इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। शाम होते ही लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। 
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के गोरेगांव में एक तेंदुए ने महिला पर जानलेवा हमला किया है। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मुंबई में पिछले कुछ दिनों में तेंदुए के हमले की यह चौथी घटना है। पिछले दिनों ही एक तेंदुए ने यही पर एक बच्चे पर हमला किया था, जिसे बचा लिया गया था। घटना बुधवार को गोरेगांव के आरे कॉलोनी के विसावा में हुई। आरे डेयरी के पास एक महिला बैठी हुई थी।

विज्ञापन


इसी दौरान अचानक से तेंदुआ ने हमला कर दिया। घटना की सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि 55 साल की महिला निर्मला रामबदन सिंह अपने घर से हाथ में छड़ी लेकर निकलती है। वह जब बरामदे में बैठने लगती है, तभी घात लगाए बैठा तेंदुआ उस पर हमला कर देता है।


हमले के दौरान महिला ने तेंदुए से बचने का किया प्रयास
हमले के दौरान महिला अपनी लाठी से हटाने का प्रयास कर रही हैं। महिला डंडे मारकर तेंदुए को भगा रही है,  लेकिन तेंदुआ महिला पर जोर से हमला करता । इस दौरान उसकी छाती, चेहरे और शरीर के पिछले हिस्से पर खरोच के निशान आ गए। इस हमले पर ठाणे फॉरेस्ट डिवीजन के प्रभारी गजानन हीरे का कहना है कि पंजों के निशान से पता चलता है कि तेंदुआ कम उम्र का था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में पिछले महीने ही तेंदुए ने एक बच्चे को अपना शिकार बनाया था। हालांकि, लोगों की सुझबुझ से बच्चे को बचा लिया गया। उसी वक्त वन विभाग के अधिकारियों को पिंजरा लगाने का अनुरोध किया गया था, लेकिन वन विभाग ने इसपर ध्यान नहीं दिया था। 
विज्ञापन


पिंजरे लगाने की चल रही है तैयारी
इस हमले के बाद ठाणे फॉरेस्ट डिवीजन के प्रभारी गजानन का कहना है कि जैसे ही एक महीने पहले इलाके में तेंदुए का पहला हमला हुआ था। तभी बड़े अधिकारियों से पिंजरा लगाने की अनुमति मांगी गई थी। कुछ पिंजरा लगे भी हैं और पिंजरा लगाने की तैयारी चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें