फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: अजित गुट का नेता शरद खेमे में शामिल; कॉल रिकॉर्डिंग को लेकर पोन्नम प्रभाकर की मुख्य सचिव से शिकायत

Wed, 20 Mar 2024 11:10 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे/हैदराबाद

सार

लोकसभा चुनाव से पहले अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी से संबंध रखने वाले बीड के एक नेता ने बुधवार को राकांपा(शरदचंद्र पवार) पार्टी का दामन थामा है। इस बीच, तेलंगाना के मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने बुधवार को कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव से एक राजस्व अधिकारी द्वारा कथित तौर पर उनकी फोन पर बातचीत रिकॉर्ड करने की शिकायत की है।
विज्ञापन
शरद पवार, अजित पवार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से पहले अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी से संबंध रखने वाले बीड के एक नेता ने बुधवार को राकांपा(शरदचंद्र पवार) पार्टी का दामन थामा है। गौरतलब है कि नेता बजरंग सोनावणे ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बीड से भाजपा के प्रीतम मुंडे के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे। 
विज्ञापन


चुनाव की तारीखों का हो चुका एलान, एक माह बचा- शरद
पार्टी में शामिल करते हुए शरद पवार ने कहा कि सोनावणे ने बीड जिले में बहुत अच्छा काम किया है। पिछला लोकसभा चुनाव भी अच्छा लड़ा था। चुनाव घोषित हो गए हैं और हमारे पास काम करने के लिए एक महीना बचा है। पवार ने कहा कि बीड जिले से कई नेता अतीत में संसद के लिए चुने गए हैं।

पिछली हार को अब जीत में बदलेंगे- शरद पवार
शरद पवार ने दावा किया कि बीड सूखे बीड सूखे सहित कई मुद्दों का सामना कर रहा है। हम पिछली बार की हार को इस बार जीत में बदल देंगे। गौरतलब है कि इससे पहले दिन में राकांपा (शरदचंद्र पवार) की राज्य इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल और अन्य सहित कई नेताओं ने गुरुवार को मुंबई में होने वाली महा विकास अघाड़ी की बैठक से पहले शरद पवार से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कॉल रिकार्डिंग को लेकर मुख्य सचिव से की शिकायत
तेलंगाना के मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने बुधवार को कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव से एक राजस्व अधिकारी द्वारा कथित तौर पर उनकी फोन पर बातचीत रिकॉर्ड करने की शिकायत की है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा मुख्य सचिव इस मामले पर कार्रवाई करेंगे।

कथित तौर पर यह बातचीत एक विपक्षी विधायक को आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल करने को लेकर थी, जो बातचीत वायरल हो गई है। लोकसभा चुनाव पर प्रभाकर ने कहा कि तेलंगाना में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच होगा और राज्य में बीआरएस कमजोर हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें