फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर हिंसा: प्रियंका ने फोन के जरिए लोगों को किया संबोधित, पीएम मोदी से पूछे सवाल, कहा- हम नहीं रुकेंगे

Tue, 05 Oct 2021 09:39 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर

सार

प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कई सवाल दागे। साथ ही कहा कि जब तक गृह राज्य मंत्री को मंत्रिमंडल से हटाया नहीं जाता, हम नहीं रुकेंगे।  
विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जाने की कोशिश के दौरान सीतापुर में गिरफ्तार की गईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने फोन पर संदेश रिकॉर्ड कर गेस्ट हाउस के बाहर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कई सवाल दागे। 

विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा कि अब तक इस मामले पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पीएम आजादी का अमृत महोत्सव मनाने यहां से 100 किलोमीटर दूर आए थे, लेकिन किसानों का आंसू पोछने नहीं आए। 

प्रियंका ने कहा, आप सब यहां संघर्ष कर रहे हैं, किसानों के प्रति इतना सहयोग कर रहे हैं। क्यों कर रहे हैं? किसान धरती का भगवान है। किसानों ने इस देश को अपने खून से सींचा हैं। आज भी हमारे किसान का बेटा देश की सीमा पर संघर्ष करता है।
विज्ञापन







तानाशाही के आगे नहीं झुकेंगे 
प्रियंका ने कहा, आज ऐसी सरकार है जो जनता की आवाज से डरती है। यह सरकार एक महिला को रोक देती है। देश के किसानों की आवाज बनने रोकने के लिए मुझे जितना दबाने की कोशिश करोगे। मैं उतनी मजबूत बनूंगी।तानाशाही के सामने हम नहीं झुकेंगे। मजबूती से अपनी बात उठाएंगे। गृह राज्य मंत्री का इस्तीफा होने तक नहीं रुकेंगे, जब तक उनके बेटा गिरफ्तार नहीं होता हम नहीं रुकेंगे। मंत्री के अपराधी बेटे की गिरफ्तारी होने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

सीतापुर में किया गया था गिरफ्तार 
बता दें कि आज प्रियंका को लखीमपुर खीरी जाते वक्त सीतापुर के हरगांव में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद ही उनकी गिरफ्तारी कर ली गई। फिलहाल जिस पीएसी गेस्ट हाउस में उन्हें रखा गया था, उसे ही उनके लिए अस्थायी जेल घोषित किया गया है। 

प्रियंका गांधी ने मंगलवार सुबह खुद को एक दिन से ज्यादा हिरासत में रखे जाने पर सवाल उठाए थे। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, "नरेंद्र मोदी सर, आपकी सरकार ने मुझे बिना किसी आदेश और प्राथमिकी के पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है। लेकिन किसानों को कुचलने वाले को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें