फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएसी पर ड्रैगन की दखलअंदाजी: क्या लद्दाख में फिर से बढ़ रहा तनाव? वायुसेना प्रमुख पहुंचे लेह एयरबेस 

Sat, 16 Oct 2021 03:05 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी शनिवार सुबह लेह एयरबेस पहुंचे हैं। सूत्रों की मानें तो वे यहां एलएसी के हालातों की समीक्षा करेंगे। 
 
विज्ञापन
एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वास्तविक नियंत्रण रेखा(एलएसी) पर तनावपूर्ण हालातों के बीच वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी शनिवार को लद्दाख पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने चीन से सटी सीमाओं पर सेना की तैयारियों का जायजा लिया। वायुसेना प्रमुख का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि चीन ने पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर घुसपैठ बढ़ा दी है, इससे दोनों देशों के बीच एकबार फिर से हालात तनावपूर्ण बन गए हैं।

विज्ञापन


हालातों की करेंगे समीक्षा 
आईएएफ चीफ शनिवार सुबह लेह एयरबेस पहुंचे। न्यूज एजेंसी एएनआई के सूत्रों के हवाले से वह यहां पर वायुसेना के अधिकारियों व एलएसी पर तैनात की गई सैन्य टुकड़ियों से बात करेंगे और वास्तविक हालातों की समीक्षा करेंगे। वायुसेना का अध्यक्ष बनने के बाद एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी का राष्ट्रीय राजधानी के बाहर यह पहला दौरा है। 

बोले थे- सेना है तैयार 
चीन की ओर से एलएसी पर घुसपैठ के बाद भारतीय वायुसेना ने भी आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए सीमा पर अपनी गतिविधि बढ़ा दी है। चीनी वायुसेना भी एलएसी पर तीन एयरबेस पर तैनात है। चौधरी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि चीन के किसी भी हमले का जवाब देने के लिए भारतीय वायुसेना पूरी तरह से तैयार है। 
विज्ञापन


चीन के चाल को समझते हैं आईएएफ चीफ
वायुसेना प्रमुख वेस्टर्न एयर कमांड के चीफ के रहते हुए एक ऐसे बड़े हिस्से का मोर्चा संभालते थे, जहां पर चीन का दखल ज्यादा है। ऐसे में वे चीन की चालों को भी बहुत अच्छे से समझते हैं। पूर्वी लद्दाख में वे खुद मिग-29 से उड़ान भर चुके हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें