फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NSG Raising Day: पलक झपकते ही 'ब्लैक कैट्स' करते हैं आतंकी मंसूबों को नेस्तनाबूद, गृहमंत्री बोले- 'हमें गर्व है'

Sat, 16 Oct 2021 01:47 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नेशनल सिक्यूरिटी गार्ड की स्थापना 1984 में आतंकवादी हमलों से निपटने के लिए की गई थी। इस फोर्स के जवानों को 'ब्लैक कैट' भी कहा जाता है।  
विज्ञापन
एनएसजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिस्थिति चाहें कैसी भी हो, लेकिन नेशनल सिक्यूरिटी गार्ड (एनएसजी) के कमांडो के हौसले कभी नहीं डगमगाते। पलक झपकते ही ये कमांडो आतंकी मंसूबों को नेस्तनाबूद करने का जज्बा रखते हैं। आज यानी शनिवार को यह स्पेशल फोर्स अपना 37वां स्थापना दिवस मना रही है। 1984 को एनएसजी की स्थापना हुई थी। हर साल 16 अक्तूबर को एनएसजी अपना स्थापना दिवस मनाती है। 

विज्ञापन


गृहमंत्री ने किया ट्वीट 
गृह मंत्री अमित शाह ने एनएसजी के स्थापना दिवस पर  कहा कि आतंकवाद का सामना करने के लिए एनएसजी को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त है। यह फोर्स दुनिया में किसी भी आपदा या हमले से निपटने में सक्षम है और पूरे देश को अपने इन जवानों पर गर्व है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एनएसजी कमांडों को 37वें स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि एनएसजी के जवान अपने आदर्श वाक्य 'सर्वत्र, सर्वोत्तम, सुरक्षा' के उद्देश्य को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। पूरे भारत को इन ब्लैक कैट कमांडोज पर गर्व है। 

एनएसजी ने मनाया स्थापना दिवस
मानेसर में एनएसजी कैंपस में एनएसजी कमांडो ने अपना स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान एक इमारत पर एनएसजी की कार्रवाई को दिखाया गया। दिखाया गया इमारत को आतंकवादियों को चारों ओर से घेर लिया है, इसके बाद एनएसजी कमांडो हेलीकॉप्टर से उतरते हैं और दुश्मन के मंसूबों को नेस्तनाबूत कर देते हैं। 
विज्ञापन


गंभीर परिस्थितयों से निपटने में है सक्षम 
एनएसजी कमांडो को इस तरह से प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे वे किसी भी गंभीर परिस्थतियों से निपट सकें। इन कमांडोज को हाईजैक, आतंकवादी हमले व लोगों को आतंकवादियों के बंधन से छुड़ाने के लिए स्पेशन ट्रेनिंग दी जाती है। ताज होटल में 26/11 हमले के दौरान भी एनएसजी ने मोर्चा संभाला था और आतंकवादियों को मार गिराया था।  

टिफिन बम को किया डिफ्यूज 
37वें स्थापना दिवस के मौके पर एनएसजी के डीजी एमए गणपति ने बताया कि अमृतसर में भारत-पाक सीमा पर एनएसजी ने एक आईईडी टिफिन बम को डिफ्यूज कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह टिफिन बम पाकिस्तानी ड्रोन का इस्तेमाल कर भारत की सीमा में गिराया गया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें