फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuwait Fire: हादसे में अपनों की जान बची या नहीं? आधिकारिक पुष्टि के इंतजार में परिवार; सलामती की कर रहे दुआ

Thu, 13 Jun 2024 11:31 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

एक परिजन ने बताया कि हम अपने रिश्तेदार को कॉल कर रहे हैं और उसका कॉल बज रहा है। हमें समझ नहीं आ रहा है क्या करें और क्या न करें। मृतकों में पठानमथिट्टा, कोल्लम, कोट्टायम, मलप्पुरम, कन्नूर और कासरगोड जिले के लोग शामिल हैं।  
 
विज्ञापन
कुवैत अग्निकांड - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुवैत में एक इमारत में लगी आग से करीब 40 भारतीयों की मौत हो गई। इनमें से अधिकतर केरल के निवासी हैं। केरल में मृतकों के परिजनों ने शोक मनाया। इस दौरान, कुछ परिजनों का कहना है कि उन्हें अधिकारियों से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में 21 लोग केरल के रहने वाले थे।

विज्ञापन


एक परिजन ने बताया कि हम अपने रिश्तेदार को कॉल कर रहे हैं और उसका कॉल बज रहा है। हमें समझ नहीं आ रहा है क्या करें और क्या न करें। मृतकों में पठानमथिट्टा, कोल्लम, कोट्टायम, मलप्पुरम, कन्नूर और कासरगोड जिले के लोग शामिल हैं।  

रंजीत के गांव में गम का माहौल है
बता दें, कुवैत में काम कर रहे उत्तरी केरल के रहने वाले रंजीत डेढ़ साल पहले नए घर में गृहप्रवेश के बाद कुवैत गए थे। वे जुलाई में छुट्टी पर आने वाले थे। इमारत में आग लगने की खबर से पूरा गांव सन्न है। अनौपचारिक रूप से जानकारी मिली है कि रंजीत की भी हादसे में मौत हो गई है। गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि रंजीत काफी दयालु और भरोसेमंद व्यक्ति थे। वे बीमार माता-पिता के आखिरी उम्मीद थे।

विज्ञापन


दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
घटना की जानकारी मिलते ही कुवैत में पदस्थ भारत के राजदूत आदर्श स्वैका तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। उन्होंने अस्पतालों का दौरा किया। दूतावास ने कहा कि कुवैती अधिकारी मामले में पूरा सहयोग कर रहे हैं। हम लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं। इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर, विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह पार्थिव शरीर को शीघ्र वापस लाने और घायलों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए कुवैत रवाना हो रहे हैं। विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि हमारा दूतावास प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए स्थानीय अधिकारियों से लगातार संपर्क में है। दूतावास ने +965-65505246 (व्हाट्सएप और नियमित कॉल) हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। हेल्पलाइन के माध्यम से नियमित अपडेट प्रदान किए जा रहे हैं।



विदेश मंत्री ने जताया दुख
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा कि वे इस खबर से बहुत सदमे में हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर ने अपने कुवैती समकक्ष अब्दुल्ला अल-याह्या से फोन पर बात की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें