फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के केईएम अस्पताल में शुरू हुआ कोविशील्ड का परीक्षण, तीन लोगों को दी गई वैक्सीन

Sun, 27 Sep 2020 05:01 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
विज्ञापन
वैक्सीन पर शोध करते वैज्ञानिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शनिवार को बीएमसी के सबसे बड़े किंग एडवर्ड मेडिकल मेमोरियल अस्पताल (केईएम) में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित कोविशील्ड का परीक्षण शुरू कर दिया गया। अस्पताल के डीन डॉ. हेमंत देशमुख ने बताया कि वैक्सीन के परीक्षण के लिए 13 लोगों की स्क्रीनिंग की गई थी जिसमें से तीन लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। लेकिन आगामी कुछ दिनों में रोजाना 5 से 10 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जाएगी।

विज्ञापन


केईएम अस्पताल में जिन लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई है उन्हें एक महीने के बाद दूसरा डोज दिया जाएगा। ट्रायल में शामिल होने वालों पर छह महीने तक नजर रखी जाएगी। इसके बाद ट्रायल के नतीजों के आधार पर वैक्सीन बाजार में उतारा जाएगा। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित की गई वैक्सीन के परीक्षण के लिए 10 मेडिकल संस्थानों का चयन किया है, जिसमें बीएमसी के केईएम और नायर अस्पताल भी शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें