फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता: शव के साथ रह रही थी मृतक की पत्नी और बेटी, मामले की जांच शुरू

Wed, 14 Jul 2021 11:09 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, कोलकाता

सार

कोलकाता के रॉबिन्सन स्ट्रीट में 2015 में हुई घटना के दोहराव के रूप में एक महिला और उसकी बेटी को उसके 78 वर्षीय पति के सड़े-गले शव के साथ रहते हुए पाया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। घटना प्रकाश में तब आई जब बागबाजार क्षेत्र में स्थित उनके घर से भीषण दुर्गंध उठने लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पड़ोसियों द्वारा पुलिस को खबर देने के बाद पुलिस ने मंगलवार देर रात को जांच की तो पाया कि दोनों महिलाएं, 78 वर्षीय दिग्विजय घोष के सड़े-गले शव के साथ रह रही थीं। श्यामपुकुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घोष बीमार था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'वह कम से कम डेढ़ महीने पहले मर चुका था। शव पूरी तरह सड़-गल चुका था और कंकाल बाहर दिख रहा था।' अधिकारी ने कहा, 'मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हमने शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है। हम मृतक की पत्नी और उसकी बेटी से पूछताछ कर रहे हैं।'

उन्होंने कहा कि पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं दोनों महिलाएं मानसिक रूप से अस्वस्थ तो नहीं हैं। उक्त दोनों महिलाओं ने पुलिस को अंदर आने से रोका था। वह सामान्य जीवन जी रही थीं जबकि शव उसी कमरे में बिस्तर पर पड़ा हुआ था।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, 'दरवाजे और खिड़कियां बंद थे और किसी को घर के भीतर आने नहीं दिया जाता था। मृतक की बेटी अपने पति के साथ नहीं रहती थी और कुछ सालों से अपने माता पिता के यहां रह रही थी। हम घटना की जांच कर रहे हैं।'

इस घटना ने रॉबिन्सन स्ट्रीट की यादें ताजा कर दी हैं जिसमें सॉफ्टवेयर इंजीनियर पार्थ डे नामक व्यक्ति ने अपनी बहन देवजानी डे के कंकाल के साथ छह महीने गुजारे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें