आप सांसद भगवंत मान ने आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार की नीतियां व्यापारियों के अनुकूल नहीं हैं। इसके कारण व्यापार की दृष्टि से उचित माहौल पाने के लिए पंजाब का व्यापार-उद्योग दूसरे राज्यों की ओर पलायन कर रहा है।
आप सांसद भगवंत मान ने आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार की नीतियां व्यापारियों के अनुकूल नहीं हैं। इसके कारण व्यापार की दृष्टि से उचित माहौल पाने के लिए पंजाब का व्यापार-उद्योग दूसरे राज्यों की ओर पलायन कर रहा है। मान ने उद्योगों को पर्याप्त बिजली न दिए जाने का मामला उठाते हुए कहा कि अगर राज्य में उद्योगों को बिजली तक नहीं मिलेगी, तो कोई उद्योग पंजाब में क्यों रूकेगा। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार की इन्हीं व्यापार नीतियों के कारण व्यापार दूसरे राज्यों में जा रहे हैं और पंजाब में बेरोजगारी बढ़ रही है।
विज्ञापन
भगवंत मान ने कहा कि कैप्टन सरकार की लापरवाही के कारण पंजाब के उद्योगों को हर दिन करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। इससे बचने के लिए व्यापारी-उद्योगपति दूसरे राज्यों में अपने लिए नई संभावनाएं देख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कैप्टन सरकार उद्योगों को बिजली और अन्य सुविधाएं प्रदान करने में फेल हुई है। गुंडा टैक्स से उद्योगपति और व्यापारी परेशान हो रहे हैं। इस कारण उद्योगपति और व्यापारी परेशान हो रहे हैं और वह अपने उद्योग पंजाब में उत्तर प्रदेश में ले कर जाने का फैसला किया है।