फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata: महापंचमी से दशमी तक मेट्रो में 41 लाख से अधिक लोगों ने की यात्रा, छह करोड़ से अधिक कमाए

Wed, 25 Oct 2023 09:18 PM IST
निर्मल कांत एन. अर्जुन, कोलकाता

सार

Kolkata: मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौशिक मित्रा ने बताया कि उत्तर-दक्षिण मेट्रो में, महापंचमी से दशमी तक दमदम (3,84,857) में अधिकतम यात्री संख्या दर्ज की गई है, इसके बाद कालीघाट (3,68,830) और सोवाबाजार-सुतानुति (2,73,098) हैं।
विज्ञापन
कोलकाता मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेट्रो रेलवे में इस साल महापंचमी से विजया दशमी तक 41.65 लाख यात्रियों ने यात्रा की। इसमें से, नॉर्थ-साउथ मेट्रो ने इन छह दिनों में 39,46,945 यात्रियों को और ईस्ट-वेस्ट मेट्रो ने 2,16,581 यात्रियों ने यात्रा की। इसके साथ ही पर्पल लाइन में महापंचमी और महाषष्ठी के दिन 1,807 लोगों ने यात्रा की। इस दौरान मेट्रो ने 6.12 करोड़ रुपए कमाए।

विज्ञापन

मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौशिक मित्रा ने बताया कि उत्तर-दक्षिण मेट्रो में, महापंचमी से दशमी तक दमदम (3,84,857) में अधिकतम यात्री संख्या दर्ज की गई है, इसके बाद कालीघाट (3,68,830) और सोवाबाजार-सुतानुति (2,73,098) हैं।

ईस्ट-वेस्ट मेट्रो में, सियालदह में अधिकतम यात्री संख्या (82,944) दर्ज की गई है, इसके बाद साल्ट लेक सेक्टर V (31,225) और करुणामयी (26,349) महापंचमी से बिजयदशमी तक दर्ज की गई है। मेट्रो ने इन दिनों टोकन, स्मार्ट कार्ड बेचकर और स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करके 6.12 करोड़ रुपए कमाए हैं। इसमें से नॉर्थ-साउथ मेट्रो ने 5.79 करोड़ रुपए, ईस्ट-वेस्ट मेट्रो ने 32.86 लाख रुपए और पर्पल लाइन ने 26,460 रुपए कमाए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नॉर्थ-साउथ मेट्रो में महासप्तमी, महाष्टमी और महानवमीं पर रातभर सेवाएं चलाई गई। इन तीन दिनों में, ईस्ट-वेस्ट मेट्रो सेवाएं आधी रात तक चलाई गईं। कौशिक मित्रा ने बताया कि मेट्रो अधिकारियों और कर्मचारियों ने यात्रियों को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करने के लिए मिलकर काम किया। मेट्रो यात्रियों ने भी हमारे साथ सहयोग किया और उन्होंने मेट्रो अधिकारियों की परेशानी मुक्त यात्रा के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें