पश्चिम बंगाल सीआईडी ने कोलकाता हवाईअड्डे के निकट एक इलाके से दो लोगों को अवैध रूप से रेडियोधर्मी पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिनका अनुमानित मूल्य 4,250 करोड़ रुपये है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
साहा इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर फिजिक्स एंड वेरिएबल एनर्जी साइक्लोट्रॉन सेंटर के पूर्व निदेशक सिन्हा ने कहा, 'इसका उपयोग पेट्रोलियम उद्योग आदि में अयस्कों की पहचान के लिए किया जाता है। इसका उपयोग व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जाता है।'
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि व्यावहारिक तौर पर इस पदार्थ से परमाणु बम बनाना निरर्थक बात है क्योंकि यह बेहद महंगा होगा। सीआईडी अधिकारियों ने कहा कि अगर जांच में जब्त किए गए पदार्थ कैलीफोर्नियम साबित होते हैं तो इनकी बाजार कीमत करीब 4,250 करोड़ रुपये हो सकती है।