फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस इतने साल में सारी नौकरियां छीन लेंगे रोबोट्स, जानिए कैसे

Mon, 04 Jun 2018 08:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
यह एक बहुत बड़ा सवाल और चिंता का विषय है कि यदि रोबोट्स मनुष्य द्वारा किए जा रहे कामों को करने लगेंगे तो वो क्या करेंगे? कंपनियों और घरों में जो काम आज मनुष्य करता है उसी काम को अगर रोबोट्स करने लगेंगे तो इसका सीधा असर उनकी नौकरी पर पड़ेगा, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता। बढ़ती तकनीक जहां एक तरफ हमारी जिंदगी आसान कर रही है वहीं दूसरी तरफ वह हमारे लिए गड्ढ़ा खोदने का काम भी कर रही है। 
विज्ञापन

2 of 9
आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि धीरे-धीरे रोबोट्स वो सब काम करने लगेंगे जिन्हें आज इंसान कर रहा है। आज के समय में रोबोट्स पर्सनल असिस्टेंट के तौर पर काम तो कर ही रहे हैं लेकिन जल्द ही ऐसा समय भी आएगा जब वह आपके लिए गाड़ी भी चलाएंगे। इन्हें दक्षता हासिल करने में अभी थोड़ा समय तो लगेगा। वैसे कुछ काम ऐसे भी हैं जिन्हें रोबोट्स नहीं कर सकते। तो चलिए जानते हैं कि रोबॉट्स को कितना समय लगेगा हमारी सारी नौकरियां छीनने में....
विज्ञापन

3 of 9
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया और बरकली के वैज्ञानिक एक रोबोट विकसित कर चुके हैं जो साफ सफाई के साथ तौलिया, जींस और टी-शर्ट्स को फोल्ड कर सकता है। साल 2010 तक रोबोट एक तौलिये को उठाने, उसका निरीक्षण करने और मोड़ने में कुल 19 मिनट का समय ले रहा था। वहीं साल 2012 तक रोबोट एक जोड़ी जींस को 5 मिनट में और एक टी-शर्ट को करीब 6 मिनट में फोल्ड करने का समय लेने लगा। यानि इसका कार्य करने में लगने वाला समय प्रति वर्ष कम होता जा रहा है।

4 of 9
हर साल विकसित हो रहे रोबोट्स से नौकरी छिनने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। वो भी किसी एक क्षेत्र में नहीं बल्कि हर क्षेत्र में। जानकारी के मुताबिक साल 2021 तक रोबोट्स आपके कपड़े फोल्ड करने लगेंगे, फिर 2027 तक आर्टिफिशल इंटेलिजेंस की मदद से ट्रक चलने लगेंगे।
विज्ञापन

5 of 9
2031 तक रोबोट्स रिटेल जॉब्स पर भी कब्जा जमा लेंगे। साल 2049 में तो लेखकों की नौकरी पर भी खतरा बढ़ जाएगा क्योंकि तब तक वह लिखना भी शुरू कर देंगे। 2053 तक अस्पताल कर्मियों की नौकरी भी छिन जाएंगी क्योंकि तब तक रोबोट सर्जन भी आपको मिलेंगे। 2060 तक तो यह गणितशास्त्रियों से मुकाबला भी करने लगेंगे।
विज्ञापन

6 of 9
आर्टिफिशल इंटेलिजेंस को क्रिएटिव ढ़ंग से रोमांटिक नोवेल और न्यूज आर्टिकल्स लिखने की ट्रेनिंग भी गूगल द्वारा दी जा रही है। बता दें बेंजामिन नाम का एक आर्टिफिशल इंटेलिजेंस बॉट शॉर्ट साइंस फिक्शन फिल्म स्क्रिप्ट भी लिख सकता है।
विज्ञापन

7 of 9
352 वैज्ञानिकों ने विश्लेषण के आधार पर एक ग्राफ तैयार किया है। इसमें बताया गया है कि विभिन्न कामों की दक्षता हासिल करने में रोबोट्स को कितना समय लगेगा।

8 of 9
नौकरियों पर अपनी राय रखते हुए माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बिल गेट्स ने कहा कि अगर आर्टिफशल इंटेलिजेंस नौकरियों में इंसानों की जगह ले लेंगे तो दूसरी तरफ कई क्षेत्रों में इंसानों के लिए नौकरी के कई अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन

9 of 9
बिल गेट्स ने कहा कि आज अमेरिका में 2 फीसदी लोग खेती कर रहे हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब देश के 90 फीसदी लोग इस काम को कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि उस समय आप उनसे कहते कि एक दिन ऐसा भी आएगा जब अमेरिका के 2 फीसदी लोग ही खेती करेंगे और उसके बावजूद भी अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा फूड निर्यातक देश होगा, इसके अलावा कई ऐसे क्षेत्र भी पैदा होंगे जैसे साइकोथेरेपी और डिजनीलैंड जिनमें बहुत लोगों को नौकरियों के अवसर मिलेंगे तो वह कहते, यार.. तुम पागल हो क्या?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें