फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा पर केरल की स्वास्थ्य मंत्री की गलत बयानी पर भड़के मुख्यमंत्री सावंत

Wed, 20 May 2020 08:37 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

  • केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा के गोवा को लेकर गलत बयान देने पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
  • सावंत ने कहा कि वे केरल की स्वास्थ्य मंत्री के तथ्यात्मक रूप से दिए गलत बयानों से स्तब्ध हैं।
  • गोवा के स्वास्थ्य मंत्री ने शैलजा को गलत बयान देने से बचने के लिए कहा है।
विज्ञापन
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में दावा किया था कि उनके राज्य में गोवा के एक मरीज का इलाज किया गया। इसे लेकर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को तीखी प्रतिक्रिया दी है। शैलजा ने कहा था कि राज्य में खराब स्वास्थ्य व्यवस्था की वजह से उक्त मरीज का केरल में इलाज हुआ था।

विज्ञापन


हालांकि शैलजा टीचर के नाम से मशहूर केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी गलती को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने माना है कि उन्होंने गलती से पुड्डुचेरी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले केंद्र शासित प्रदेश माहे की बजाय गोवा का नाम ले लिया। वहीं गोवा के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने शैलजा को गलत बयान न देने को कहा है।


गोवा के मुख्यमंत्री सावंत ने एक ट्वीट में कहा, 'गोवा के एक कोरोना पॉजिटिव रोगी की केरल में मृत्यु के संबंध में बीबीसी को दिए साक्षात्कार के दौरान केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा जी के तथ्यात्मक रूप से गलत बयानों से मैं स्तब्ध हूं। वो कथित मरीज हमारी जानकारी और केरल के आईडीएसपी की टीम द्वारा की गई पुष्टि के अनुसार गोवा से नहीं था और उसने स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण केरल की यात्रा नहीं की थी।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'गोवा में स्वास्थ्य सेवा की उत्कृष्ट सुविधाएं हैं। गोवा मेडिकल कॉलेज एशिया के सबसे पुराने और बेहतरीन मेडिकल कॉलेजों में से एक है। दशकों से हम बड़ी संख्या में गोवा से बाहर के मरीजों का इलाज कर रहे हैं, खासतौर से पड़ोसी राज्यों के विभिन्न बीमारियों को लेकर। मैं आपको यह भी बताना चाहता हूं कि मैडम गोवा एक पूर्ण राज्य है न कि केंद्र शासित प्रदेश।'

गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने भी ट्विटर पर केरल की स्वास्थ्य मंत्री को उनके गलत बयानों की याद दिलाई और कहा कि इससे गोवा की छवि खराब होती है। राणे ने ट्वीट कर कहा, 'ऐसे समय में जब पूरी दुनिया एकसाथ खड़ी है, सभी राज्य अपनी ताकतों के साथ लड़ रहे हैं, मेरा केके शैलजा से विनम्र निवेदन है कि उन्हें ऐसे गलत बयान देने से बचना चाहिए जो किसी भी तरह से हमारे राज्य की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकता है। हम सभी एकसाथ हैं, इस महामारी से लड़ रहे हैं और वर्तमान परिस्थिति में कोई गलत सूचना या भ्रामक बयान नहीं दिया जाना चाहिए जिससे नागरिकों में दहशत पैदा हो सके।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें