फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ने शुरू की युवाओं को जोड़ने की मुहिम, UP में देवरिया के केशव चंद यादव को यूथ कांग्रेस की कमान

Sat, 12 May 2018 06:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में पार्टी से युवाओं को जोड़ने और जनाधार बढ़ाने की शुरुआत कर दी है। पार्टी अध्यक्ष ने कई विकल्पों पर माथापच्ची करने के बाद शुक्रवार को इंडियन यूथ कांग्रेस की कमान यूपी में देवरिया जिले के केशव चंद यादव को सौंपी है। 

विज्ञापन


यादव अमरिंदर सिंह राजा बरार की जगह लेंगे। यह जानकारी पार्टी महासचिव अशोक गहलोत ने दी। वहीं दूसरी ओर कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मतदान से ठीक एक दिन पहले शिमोगा जिले के भद्रावती निवासी श्रीनिवास बीवी को यूथ कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

इंडियन यूथ कांग्रेस में बदलाव की उम्मीद काफी समय से लगाई जा रही थी। बरार लोकसभा चुनाव तक अपने पद पर बने रहना चाहते थे लेकिन राहुल की नाराजगी और लगातार मिल रही शिकायतें उन्हें इस समय हटाए जाने की वजह बनीं। पंजाब से विधायक बरार को वहां मंत्री बनाने की भी खबरें आती रही हैं लेकिन इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


अध्यक्ष बनाए गए केशव और उपाध्यक्ष श्रीनिवास वर्तमान में यूथ कांग्रेस में महासचिव के पद पर थे। राहुल ने क्षेत्रीय संतुलन बनाने के लिए उत्तर भारत से केशव और दक्षिण से श्रीनिवास को मौका दिया है। केशव यूपी से आते हैं और पार्टी को लगता है कि इससे वहां युवाओं को पार्टी से जोड़ने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें