फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निपाह: मृत संक्रमित के संपर्क में आए लोगों में से 20 और के टेस्ट निगेटिव, अब तक 108 की जांच में नहीं मिला संक्रमण

Sat, 11 Sep 2021 07:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी तिरुवनंतपुरम, एएनआई

सार

केरल में निपाह वायरस से संक्रमित लड़के की मौत के बाद हड़कंप मचा था। इसके बाद उसके संपर्क में आए लोगों को आइसोलेट कर उनकी जांच कराई गई। इनमें से अधिकांश में यह घातक वायरस नहीं मिला है। 
 
विज्ञापन
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज - फोटो : twitter@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में निपाह वायरस से संक्रमित लड़के के संपर्क में आए 20 और लोगों की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन 20 सैंपल में से दो की जांच एनआईवी पुणे में और 18 की कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में स्थापित विशेष लैब में जांच की गई थी।

विज्ञापन

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि इन 20 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब तक कुल 108 की रिपोर्ट में निपाह वायरस का संक्रमण नहीं मिला है। कोझिकोड में मृत संक्रमित लड़के के संपर्क में 200 से ज्यादा लोग आए थे। इन्हें आइसोलेट किया गया है। इनमें से कुछ में लक्षण मिले थे। हालांकि मृतक के अलावा अब तक किसी अन्य में इस घातक वायरस का संक्रमण नहीं मिला है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें