फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिप्टो करेंसी : केरल में 100 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार-सरगना फरार

Tue, 09 Nov 2021 04:22 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कन्नूर

सार

क्रिप्टो करेंसी के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट में कुन्नूर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पीपी सदानंदन ने कहा, चार आरोपियों को निवेशकों के करोड़ों रुपये गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, इस गिरोह का सरगना निषाद फरार है।
 
विज्ञापन
Arrest - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल पुलिस ने क्रिप्टो करेंसी के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट में शामिल एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कुन्नूर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पीपी सदानंदन ने कहा, मुहम्मद रियास, सी शफीक, मुनव्वरअली और मुहम्मद शफीक को निवेशकों के करोड़ों रुपये गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, इस गिरोह का सरगना निषाद फरार है।

विज्ञापन


सदानंदन ने कहा कि आरोपियों ने फर्जी कंपनी के नाम से चला रहे एक वेबसाइट के जरिये निवेशकों के करीब 100 करोड़ रुपये ले लिए। निवेशकों से वादा किया गया कि उन पैसों को रोजाना दो से आठ फीसदी की दर से क्रिप्टोकरेंसी में लाभांश दिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि  करीब 40 करोड़ रुपये एक आरोपी के खाते से 32 करोड़ रुपये दूसरे आरोपी के खाते से लेनदेन हुआ है। जबकि शेष रकम निषाद के खाते में डाल दी। मल्लापुरम में ऐसे ही एक मामले जांच कर रही केरल पुलिस की अपराध शाखा ने हाल ही में निषाद के खाते को फ्रीज कर दिया था, जिसमें 34 लाख रुपये थे। निषाद पहले एक बार गिरफ्तार हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें