फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल पुलिस ने मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुमानम राजशेखरन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया

Fri, 23 Oct 2020 03:00 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, पठानमथिट्टा
विज्ञापन
भाजपा नेता और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुमानम राजशेखरन - फोटो : ANI
विज्ञापन

केरल पुलिस ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ भाजपा नेता और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुमानम राजशेखरन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। जिले के अरानमुला निवासी हरिकृष्णन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 406 और 420 तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में 8 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। राजशेखरन को आरोपियों में चौथे नंबर पर रखा गयाहै। हालांकि राजशेखरन ने आरोपों को गलत बताते हुए मुकदमे को राजनीति से प्रेरित करार दिया है।

विज्ञापन


केरल में भाजपा के वरिष्ठ नेता भी हैं राजशेखरन, 8 अन्य को भी बनाया आरोपी
हरिकृष्णन ने अपनी शिकायत में कहा था कि एक समूह ने अक्तूबर, 2018 से जनवरी 2020 के बीच उससे 30 लाख रुपये जमा करा लिए और बदले में पलक्कड़ जिले में उसे कंपनी का शेयर होल्डर बनाने का वादा किया गया। मुख्य आरोपी प्रवीण राजशेखरन का पूर्व सहयोगी है, जबकि दूसरे नंबर का आरोपी विजयन पलक्कड़ जले के कलिंगगोड़ का रहने वाला है और कंपनी में अहम पार्टनर है।

राजशेखरन को छोड़कर अन्य आठों आरोपी एक इकोफ्रेंडली उत्पाद बनाने वाली कंपनी में पार्टनर हैं। लेकिन हरिकृष्णन का आरोप है कि उसने राजशेखरन के कहने पर इस कंपनी में निवेश के लिए पैसा दिया था। इसके लिए राजशेखरन और उसकी दो बार मुलाकात हुई थी। पहली मुलाकात मिजोरम का राज्यपाल रहने के दौरान राजशेखरन के सबरीमाला मंदिर का दौरा करने के दौरान की गई थी, जबकि दूसरी मुलाकात उनके अरानमुला दौरे के दौरान हुई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


उधर, राजशेखरन ने मीडिया से कहा, मेरे राज्यपाल रहने के दौरान प्रवीण मेरे सचिव के तौर पर काम कर रहा था। लेकिन उन्हें इस मामले में प्रवीण के शामिल होने की जानकारी नहीं थी। उधर, भाजपा की प्रदेश इकाई ने भी राजशेखरन का समर्थन करते हुए माकपा नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार पर अपने वरिष्ठ नेता के खिलाफ जानबूझकर गलत मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें