फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल : आईएएस अधिकारी पर महिला पत्रकार को अपमानित करने के आरोप में केस दर्ज

Thu, 09 Sep 2021 03:16 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोच्चि

सार

भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 509 के तहत अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।महिला पत्रकार ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से आईएएस अधिकारी के साथ व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट के साथ आरोप लगाया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल राज्य अंतर्देशीय नेविगेशन निगम (केएसआईएनसी) के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत आईएएस अधिकारी एन प्रशांत के खिलाफ कोच्चि के पलारीवट्टम पुलिस स्टेशन में एक महिला पत्रकार के साथ कथित रूप से अपमानित करने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आईएएस अधिकारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 509 के  तहत मामला दर्ज किया गया है। यह धारा महिला के साथ दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सजा से संबंधित है। घटना कथित तौर पर इसी साल फरवरी में हुई थी।

मलयालम दैनिक समाचार पत्र मातृभूमि के लिए काम करने वाले पत्रकार केपी प्रविता ने फेसबुक पर एक पोस्ट के माध्यम से आईएएस अधिकारी के साथ व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट के साथ एक आरोप लगाया।
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, जब प्रशांत ने महिला पत्रकार से एक स्टोरी के बारे में जवाब मांगा तो उन्होंने गाली-गलौज की। इससे पहले केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (केयूडब्ल्यूजे)  ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के पास शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें