फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: घरेलू हिंसा के आरोप की जांच के बीच नवविवाहिता का पति देश से फरार, मदद के आरोप में सीपीओ निलंबित

Sun, 19 May 2024 01:54 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केरल पुलिस के एक सिविल पुलिस अधिकारी को घरेलू हिंसा मामले मदद करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। आरोप है कि उन्होंने आरोपी को देश छोड़ने में मदद करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल पुलिस के एक सिविल पुलिस अधिकारी को घरेलू हिंसा मामले मदद करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। आरोप है कि उन्होंने आरोपी को देश छोड़ने में मदद करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


केरल में नवविवाहिता दुल्हन और उसके परिवार ने आरोप लगाया कि 5 मई को उसकी शादी हुई। लेकिन शादी के एक हफ्ते बाद ही उसके पति और ससुराल वाले उसको दहेज के लिए परेशान करने लगे। यही नहीं उनके साथ उनके पति राहुल ने बेरहमी से हमला कर मारने का प्रयास किया।

यही नहीं महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने मोबाइल के चार्जिंग केबिल से उसका गला घोंटने की कोशिश की थी। मामला जब समाचार चैनलों पर प्रसारित हुआ तब यह सामने आया। वहीं दूल्हा पक्ष के लोगों ने इस आरोप से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


लेकिन पुलिस के सूत्रों ने बताया कि रविवार को कोझिकोड शहर के पंथिरनकावु पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ नागरिक पुलिस अधिकारी (सीपीओ) को आंतरिक जांच के बाद निलंबित किया गया। आरोप है कि वे राहुल पी गोपाल के साथ नियमित संपर्क में था। जबकि राहुल पर बेरहमी से हमला करने का आरोप है।

मामले की जांच के दौरान राहुल ने कुछ दिन पहले देश छोड़ दिया। उसके देश छोड़ने के बाद पुलिस को उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए इंटरपोल से संपर्क करना पड़ा। बता दें कि इससे पहले पंथीरंकावु पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस अधिकारी को जांच में कुछ खामियों के लिए निलंबित किया गया था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें