फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: नवजात की हत्या मामले में MP के दंपती केरल से गिरफ्तार, शादी से पहले जन्मे बच्चे का घोंट दिया गला

Fri, 12 May 2023 02:24 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दंपत्ति के खिलाफ हत्या और भारतीय दंड संहिता के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार महिला जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है उसे जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा। 
विज्ञापन
हथकड़ी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में शिशुहत्या का एक ताजा मामला सामने आया है, जहां एक प्रवासी जोड़े ने शादी से पहले जन्म लिए बच्चे का गला घोंटकर हत्या कर दी। यह हत्या सात मई को कुंबुममेट्टू के शांतिपुरम में की गई थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि बच्चा मध्य प्रदेश में रहने वाले दंपत्ति का था, जो यहां एसेटेट वर्कर के तौर पर काम कर रहे थे। दोनों काफी समय से एक साथ रह रहे थे। नवजात की हत्या मामले में पुलिस ने एक 23 वर्षीय युवा को गिरफ्तार किया है। 

उन्होंने बताया कि मृत बच्चे की मां का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह फिलहाल पुलिस क निगरानी में है। पुलिस के कहा- "बच्चे का जन्म सुबह 12:30 बजे का बताया गया है। जिस घर में दंपत्ति रह रहे थे वहां के मकान मालिक को बच्चे के जन्म और मृत्यु की जानकारी सुबह साढ़े छह बजे मिली।" 
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में व्यक्ति ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। दंपत्ति के खिलाफ हत्या और भारतीय दंड संहिता के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार महिला जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है उसे जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें