फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: केरल में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, स्कूल-कॉलेज बंद, आज भी येलो अलर्ट जारी

Tue, 03 Oct 2023 12:01 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

केरल में कुछ जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि इन जिलों में कुछ जगहों पर छह सेंटीमीटर से लेकर 11 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
केरल में भारी बारिश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में इन दिनों भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते राज्य के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। कई इलाके जलमग्न हैं और कई लोगों को राहत कैंपों में रहना पड़ रहा है। प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को स्कूल-कॉलेज बंद रखे हैं। बता दें कि केरल के कोट्टयम, वायकॉम और चंगानासेरी तालुका में बाढ़ जैसे हालात के चलते 17 राहत कैंप बनाए गए हैं, जहां 246 के करीब लोग रह रहे हैं। 
विज्ञापन


इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान
केरल के अलपुझा में भी भारी बारिश की वजह से जिला प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है। जिले के चेरथाला और चेंगान्नुर तालुका में राहत कैंप बनाए गए हैं। भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मंगलवार को भी केरल के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलपुझा, कोट्टयम और पथानमथित्ता जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि इन जिलों में कुछ जगहों पर छह सेंटीमीटर से लेकर 11 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। 

सैंकड़ों एकड़ फसल बर्बाद
केरल में बीते तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है। इस दौरान कई जगह पेड़ उखड़ गए है, सड़क क्षतिग्रस्त हुई हैं और जगह जगह जलभराव हो गया है। हालांकि किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। भारी बारिश के चलते फसलों को भारी नुकसान हुआ है और खेतों में खड़ी फसल जलमग्न हो गई है और सैंकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से घरों में रहने और चौकन्ना रहने की अपील की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें