फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: हाईकोर्ट ने दिए डॉक्टरों की सुरक्षा मानक तय करने के निर्देश; कहा- आगे ऐसा हुआ तो DGP होंगे जिम्मेदार

Thu, 11 May 2023 05:31 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

मामले में सुनवाई के दौरान केरल हाई कोर्ट के जस्टिस देवन रामचंद्रन और जस्टिस कौसर ई की विशेष पीठ ने राज्य पुलिस प्रमुख को केरल में सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के जरूरी मानक तय करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
केरल हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के कोल्लम जिले में 23 साल की एक महिला डॉक्टर की हत्या का विरोध थमता नहीं दिख रहा है। इस घटना के विरोध में अधिकतर चिकित्सकों ने दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रखा। वहीं, दूसरी ओर केरल हाईकोर्ट ने भी इस मामले की सुनवाई की। हाई कोर्ट ने कहा कि महिला डॉक्टर की हत्या 'व्यवस्थागत नाकामी' का परिणाम है। बता दें कि कोल्लम जिले में एक तालुक अस्पताल में बुधवार को नशे की हालत में एक मरीज ने डॉक्टर वंदना दास की नृशंस हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


मामले में सुनवाई के दौरान केरल हाई कोर्ट के जस्टिस देवन रामचंद्रन और जस्टिस कौसर ई की विशेष पीठ ने राज्य पुलिस प्रमुख को केरल में सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के जरूरी मानक तय करने का निर्देश दिया। पीठ ने कहा कि पुलिस को युद्ध स्तर पर कमर कसनी होगी। अगर किसी और डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मी पर हमला किया जाता है तो राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। मामले की सुनवाई के दौरान राज्य पुलिस प्रमुख अनिल कांत और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) एमआर अजित कुमार ने पीठ से कहा कि वे एक सप्ताह के भीतर नए नियम बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यह एक वीभत्स घटना है जो कभी नहीं होनी चाहिए थी।

इससे पहले, बुधवार को घटना का स्वत:  संज्ञान लेते हुए केरल हाई कोर्ट ने राज्य सरकार और पुलिस को कड़ी फटकार लगाई थी। न्यायमूर्ति देवन रामचंद्रन और न्यायमूर्ति कौसर एडप्पागथ की खंडपीठ ने सरकार से कहा था कि यदि आप डॉक्टरों की रक्षा नहीं कर सकते हैं, तो अस्पतालों को बंद कर दें।
विज्ञापन


घटना के दूसरे दिन भी जारी रहा प्रदर्शन
घटना के दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन जारी रखते हुए चिकित्सकों ने सरकार से उनकी सुरक्षा के लिए कानून बनाने की मांग की। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सुबह यहां चिकित्सक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को पुख्ता सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें