केरल के रेल मंत्री वी अब्दुरहीमन ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर अपना फैसला वापस लेने की मांग की। उन्होंने लिखा कि पलक्कड़ डिवीजन यात्रियों की संख्या और राजस्व के मामले में काफी आगे है।
केरल सरकार ने कथित तौर पर पलक्कड़ रेलवे डिवीजन को बंद करने का केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है। केरल सरकार ने इसका विरोध करते हुए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है और पलक्कड़ रेलवे डिवीजन को बंद न करने की अपील की है। केरल ने पलक्कड़ रेलवे डिवीजन बंद करने का आरोप लगाते केंद्र पर दक्षिणी राज्य के साथ सौतेला और प्रतिशोधात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
केरल रेल मंत्री ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
केरल के रेल मंत्री वी अब्दुरहीमन ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर अपना फैसला वापस लेने की मांग की। उन्होंने लिखा कि पलक्कड़ डिवीजन यात्रियों की संख्या और राजस्व के मामले में काफी आगे है। ऐसे में इसे बंद करने का फैसला राज्य के खिलाफ एक गुप्त कदम है। राज्य के रेल मंत्री ने पत्र में लिखा कि 'रेल विकास के मामले में केरल की लगातार अनदेखी की जा रही है, साथ ही जो मौजूदा व्यवस्था है, उसे भी खत्म करने की कोशिश की जा रही है।'
केंद्र पर राज्य की उपेक्षा करने का आरोप
केरल के रेल मंत्री ने कहा कि पिछली यूपीए सरकार में पलक्कड़ डिवीजन को अलग करके सलेम डिवीजन बनाया गया था और इस तरह पलक्कड़ डिवीजन को कमजोर किया गया। मंत्री ने दावा किया कि पलक्कड़ डिवीजन को मंगलुरु डिवीजन का हिस्सा बनाने की भी कोशिश की गई, लेकिन राज्य सरकार के विरोध के चलते केंद्र सरकार पीछे हट गई। उन्होंने केंद्र पर राज्य में रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण करने और नई ट्रेनों के आवंटन में भी उपेक्षा करने का आरोप लगाया।