फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: कांग्रेस समर्थित न्यूज चैनल का आरोप- सरकार ने सीज किए बैंक खाते; सात साल पुराने मामले में हुई कार्रवाई

Sat, 17 Feb 2024 01:46 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

जिस न्यूज चैनल के बैंक खातों को कथित तौर पर सीज किया गया है, उसे ही बीते दिनों सीबीआई ने नोटिस जारी किया था। सीबीआई ने नोटिस में चैनल में कर्नाटक के डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार द्वारा किए गए कथित निवेश की जानकारी मांगी थी। 
विज्ञापन
आयकर विभाग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में कांग्रेस समर्थित न्यूज चैनल ने आरोप लगाया है कि आयकर विभाग ने उनके बैंक खातों को सीज कर दिया है। न्यूज चैनल का यह दावा कांग्रेस के उस आरोप के एक दिन बाद सामने आया है, जिसमें कांग्रेस ने भी आयकर विभाग द्वारा उसके बैंक खातों को सीज करने का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में कांग्रेस के बैंक खातों पर लगी रोक हटा ली गई थी। 
विज्ञापन


न्यूज चैनल ने लगाए ये आरोप
न्यूज चैनल ने आरोप लगाया है कि सेंट्रल जीएसटी और सेंट्रल एक्साइज तिरुवनंतपुरम के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफिस से दो निजी बैंकों को नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस में न्यूज चैनल की पेरेंट कंपनी भारत ब्रॉडकास्टिंग कंपनी के बैंक खातों को सीज करने का निर्देश दिया गया। गौरतलब है कि जिस न्यूज चैनल के बैंक खातों को कथित तौर पर सीज किया गया है, उसे ही बीते दिनों सीबीआई ने नोटिस जारी किया था। सीबीआई ने नोटिस में चैनल में कर्नाटक के डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार द्वारा किए गए कथित निवेश की जानकारी मांगी थी। 

'राजनीतिक प्रतिशोध के तहत की जा रही कार्रवाई'
आयकर विभाग की कार्रवाई पर चैनल के एमडी बीएस शिजु ने कहा कि आयकर विभाग की कार्रवाई पूरी तरह से अप्रत्याशित है। उन्होंने कहा कि यह मामला अभी हाईकोर्ट में भी लंबित है। यह कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे चैनल में दिन-प्रतिदिन होने वाला कामकाज बुरी तरह प्रभावित होगा। बीएस शिजु भी एक कांग्रेस नेता हैं। डीके शिवकुमार संबंधी नोटिस पर शिजु ने कहा कि हम जांच एजेंसियों के साथ जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं, लेकिन सीबीआई के नोटिस के बाद से हमें विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों की तरफ से दर्जनों नोटिस मिल चुके हैं। यह पूरी तरह से राजनीतिक प्रतिशोध के तहत की जा रही कार्रवाई है। 
विज्ञापन


सात साल पुराने मामले में आयकर विभाग ने लिया एक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सात साल पुराने सर्विस टैक्स के मामले में न्यूज चैनल के बैंक खाते सीज किए गए हैं। फिलहाल यह मामला केरल हाईकोर्ट में लंबित है। न्यूज चैनल का दावा है कि बिना किसी नोटिस और चेतावनी के ये कार्रवाई की गई। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने भी आरोप लगाया था कि आयकर विभाग ने उनके कई बैंक खाते सीज कर दिए हैं। कांग्रेस ने इसे लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि कांग्रेस के बैंक खाते नहीं बल्कि देश में लोकतंत्र को सीज किया गया है। हालांकि आयकर अपीलीय ट्रिब्यूनल ने बाद में अगले हफ्ते की सुनवाई तक बैंक खातों पर लगी रोक को हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें