दुनिया के कई देशों में सामने आ रहे कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन दहशत मचा दी है। अब देश में भी ओमिक्रॉन की एंट्री हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में ओमिक्रॉन के दो मामले सामने आए हैं। दोनों मामले कर्नाटक मे मिले हैं। इनमें एक संक्रमित की उम्र 66 और दूसरे की 46 साल है। उनके सभी संपर्कों की पहचान कर ली गई है और उनकी निगरानी की जा रही है। प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों संकमितों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। इनके संपर्क में आए पांच लोगों की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।
Kerala and Maharashtra are the two states that have more than 10,000 actives cases - 55% of the cases of the country are reported in these two states: Lav Agarwal, Joint Secretary, Union Health Ministry#COVID19 pic.twitter.com/vcQ7kBhOLF
टीकाकरण की रफ्तार बढ़ रही है
लव अग्रवाल ने कहा कि टीकाकरण की दूसरी खुराक में वृद्धि हुई है। देश भर में टीकाकरण की संख्या बढ़ाने के लिए कई पहल की गई हैं। यूरोप क्षेत्र में बढ़ रहे कोरोना वायरस मामलों की संख्या, वैश्विक कोविड 19 मामलों के 70 फीसदी इसी क्षेत्र में दर्ज किए गए हैं। वहीं, नीति आयोग के सदस्य-स्वास्थ्य वीके पॉल का कहना है कि कोविड 19 वैक्सीन को तेजी से लिया जाना समय की मांग है, पूरी तरह से टीकाकरण में देरी न करें।
बूस्टर डोज पर कही ये बात
डॉ. वी के पॉल ने कहा कि बूस्टर डोज देने के संबंध में वैज्ञानिक तर्क यह है कि किस समय, कौन सा टीका दिया जाए, इसकी जांच की जा रही है। वर्तमान में हमारी प्राथमिकता बहुत स्पष्ट है, सभी वयस्कों को दोनों खुराक के साथ टीकाकरण का कार्य पूरा किया जाए।
WHO ने जताई चिंता
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की क्षेत्रीय निदेशक (दक्षिण-पूर्व एशिया) डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि भारत में आज ओमिक्रॉन वैरियंट की पुष्टि हुई है। दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के यह पहले दो मामले हैं। आपस में जुड़ी दुनिया को देखते हुए अप्रत्याशित नहीं है। हमें इसकी उम्मीद थी। यह सभी देशों को निगरानी बढ़ाने, सतर्क रहने और किसी भी आयात का तेजी से पता लगाने और वायरस के आगे प्रसार को रोकने के उपाय करने का समय है। आमिक्रॉन सहित सभी वैरिएंट के लिए प्रतिक्रिया उपाय, अन्य वैरिएंट के समान हैं।