फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल: सैटेलाइट फोन से लैस होने वाला देश का पहला राष्ट्रीय उद्यान बन काजीरंगा पार्क, अवैध शिकार और बाढ़ से निपटने में मिलेगी मदद

Thu, 12 Aug 2021 02:35 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने राष्ट्रीय उद्यान के लिए 16 लाख रुपये की अनुमानित लागत से दस सैटेलाइट फोन खरीदे हैं। बीएसएनल ऑपरेटर के जरिए यह फोन संचालित होंगे।  
विज्ञापन
सैटेलाइट फोन से लैस हुआ काजीरंगा पार्क - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काजीरंगा सैटेलाइट फोन से लैस होने वाला भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान बन गया है। 27 मई को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में हुई बैठक में अवैध शिकार रोकने के लिए सैटेलाइट फोन लगाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पर्यावरण और वन मंत्री परिमल सुकलाबैद्य, मंत्री केशब महंता और अतुल बोरा, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक और आसपास के जिलों के उपायुक्तों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा वन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। 
विज्ञापन


राज्य के मुख्य सचिव जिष्णु बरुआ ने काजीरंगा वन कर्मियों को 10 सैटेलाइट फोन उपलब्ध कराए हैं। सैटेलाइट फोन शिकारियों पर नजर रखने और बाढ़ जैसी आपात स्थिति से निपटने में वन कर्मियों को सहायक प्रदान करेगा।  असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने राष्ट्रीय उद्यान के लिए 16 लाख रुपये की अनुमानित लागत से दस सैटेलाइट फोन खरीदे हैं। बीएसएनल ऑपरेटर के जरिए यह फोन संचालित होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें