फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर पर दुष्प्रचार: अमेरिका में भारत विरोधी माहौल बनाने की पाकिस्तान की नई चाल

Fri, 29 Oct 2021 08:09 PM IST
Amit Mandal योगेश नारायण दीक्षित

सार

अमेरिकी जनमानस में कश्मीर को लेकर भारत के प्रति नकारात्मक माहौल बनाने की मंशा से पाकिस्तान ने न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन में दुष्प्रचार वाहन सड़कों पर उतार दिए हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान का दुष्प्रचार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पर भारत सरकार की नीतियों को मिल रहे वैश्विक समर्थन से पाकिस्तान सरकार और उनके समर्थक अलगाववादी संगठन बुरी तरह हताश हो गए हैं। इसलिए अब पाकिस्तान ने अमेरिकी जनमानस में कश्मीर को लेकर भारत के प्रति नकारात्मक माहौल बनाने की मंशा से न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन में दुष्प्रचार वाहन सड़कों पर उतार दिए हैं। खास बात ये है कि अमेरिका में ये दुष्प्रचार वाहन तब उतारे गए हैं जब जम्मू-कश्मीर में पाक प्रशिक्षित आतंकियों ने आम लोगों और भारतीय सुरक्षा बलों पर हमले तेज कर दिए हैं।

विज्ञापन


यूएन आम सभा में पाकिस्तान को मिला करारा जवाब
न्यूयार्क में पिछले महीने हुई संयुक्त राष्ट्र आम सभा की बैठक में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने कश्मीर मुद्दा उठाने की कोशिश की तो भारत ने करारा जवाब दिया था। उनकी बात को कोई राजनयिक समर्थन भी नहीं मिला। इसके बाद आमसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के दौरान संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर चंद अलगाववादी भारत विरोधी बैनर लेकर प्रदर्शन करने उतरे थे। उनमें पाक अधिकृत कश्मीर के कथित तौर पर नवनियुक्त राष्ट्रपति  बैरिस्टर सुल्तान महमूद चौधरी मौजूद थे। 

बैरिस्टर चौधरी ने भारत विरोधी मुहिम शुरू की 
प्रदर्शन कार्यक्रम नाकाम होने और अमेरिकी मीडिया में शून्य कवरेज से बैरिस्टर चौधरी इतने आहत हुए कि उन्होंने अगले सप्ताह ही अमेरिका में पाकिस्तानी फंडिंग से खड़े किए गए भारत विरोधी कथित कश्मीरी एडवोकेसी समूहों और एनजीओ की एक बैठक बुलाई। इसमें पाकिस्तान की पार्लियामेंट के एक सदस्य के पहुंचने की बात सामने आई थी। इस बैठक में यह तय किया गया था कि कश्मीर के मसले पर पहले अमेरिकी एनजीओ और पब्लिक एडवोकेसी ग्रुप के साथ वहां की जनता को प्रभावित करने के उपाय किए जाएं।
विज्ञापन


पाक की नसीहत पर अमेरिका में सक्रिय कश्मीरी अलगाववादी संगठनों ने दो डिजिटल स्क्रीन वाले ट्रक तैयार करवाए हैं। एक ट्रक न्यूयॉर्क में और एक वॉशिंगटन में 27 अक्तूबर को उतारा गया है। इसमें भारत विरोधी बातें और नारे प्रदर्शित किए जा रहे हैं। न्यूयॉर्क में प्रतिदिन इस ट्रक को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर, टाइम्स स्क्वायर और भारतीय दूतावास के बाहर निर्धारित समय के लिए खड़ा कर दिया जाता है। वॉशिंगटन में ट्रक व्हाइट हाउस के आसपास, ऐतिहासिक धरोहरों, विश्व बैंक और आईएमएफ बिल्डिंग के बाहर देखा जा सकता है।

पाकिस्तान की न्यूज एजेंसी भी दुष्प्रचार में पीछे नहीं
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने और राज्य के विकास को लेकर केंद्र सरकार की पहल पर कश्मीरियों के समर्थन ने पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। इसका असर अमेरिका और यूरोप में पाक फंडिंग से काम करने वाले अलगाववादी संगठनों पर भी पड़ा है। उनके ऑनलाइन वेबिनार और अन्य कार्यक्रमों में न तो कोई प्रमुख अमेरिकी शख्सियत शामिल होती है और न अरब देशों का हैसियत वाला नुमाइंदा। इसके चलते अमेरिका में सक्रिय कश्मीरी अलगाववादी नेताओं की गतिविधियों को पाकिस्तान की नेशनल न्यूज एजेंसी जारी कर रही है। कश्मीरी अलगाववादी संगठन अब भारतीय मीडिया के लिए खुद प्रेस विज्ञप्ति जारी न करके, पाकिस्तान की न्यूज एजेंसी के समाचार और फोटो को जारी कर रहे हैं। ऐसी ही एक विज्ञप्ति अमर उजाला को मिली है जिसे अमेरिका से कश्मीरी अलगाववादी नेता ने भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें