फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: हुबली में फिर सिरफिरे आशिक ने महिला की चाकू मारकर की हत्या, प्यार ठुकराए जाने से था नाराज

Wed, 15 May 2024 02:06 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली

सार

बीते दिनों हुबली में कांग्रेस पार्षद की बेटी की भी सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले पर राज्य की राजनीति गरमा गई थी और भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। 
विज्ञापन
युवक ने की लड़की की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में एक बार फिर एक सिरफिरे आशिक ने प्यार का प्रस्ताव ठुकराने पर महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में ही यह हुबली में ऐसी दूसरी घटना है। बीते दिनों हुबली में कांग्रेस पार्षद की बेटी की भी सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले पर राज्य की राजनीति गरमा गई थी और भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। 
विज्ञापन


हुबली के बेंदीगेरी पुलिस स्टेशन इलाके में वीरापुर ओनी इलाके में 23 वर्षीय विश्व उर्फ गिरीश सावंत ने अंजलि अंबीगेरा की चाकू मारकर कर दी। गिरीश, अंजलि का परिचित था और बुधवार को सुबह करीब छह बजे वह अंजलि के घर पहुंचा। दरवाजा खटखटाने पर अंजलि ने ही दरवाजा खोला। जैसे ही अंजलि ने दरवाजा खोला, तभी गिरीश ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक अंजलि ने आरोपी गिरीश के प्यार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था और इसी बात से नाराज होकर उसने अंजलि की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें