फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: 'एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने के भ्रम में थे कुमारस्वामी, अब मोहभंग हो चुका', सिद्धारमैया का पलटवार

Sun, 01 Oct 2023 05:43 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिद्धारमैया ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कुमारस्वामी हताश हैं, क्योंकि उन्हें यह भ्रम था कि गठबंधन सरकार 2023 विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आएगी और वह मुख्यमंत्री बनेंगे, अब उनका मोहभंग हो गया है। वह हताश हो गए हैं और इस तरह के बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सरकार के पतन की भविष्यवाणी करने वाले बयान को लेकर जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी पर निशाना साध जा रहा है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रविवार को अब पूर्व मुख्यमंत्री को "हताश" बताया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुमारस्वामी, जो 2023 के विधानसभा चुनावों के बाद अपनी पार्टी के समर्थन से गठबंधन सरकार के सत्ता में आने की उम्मीद कर रहे थे, एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने के भ्रम में थे, अब उनका मोहभंग हो चुका है, और इसलिए ऐसे बयान दे रहे हैं।

सिद्धारमैया ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कुमारस्वामी हताश हैं, क्योंकि उन्हें यह भ्रम था कि गठबंधन सरकार 2023 विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आएगी और वह मुख्यमंत्री बनेंगे, अब उनका मोहभंग हो गया है। वह हताश हो गए हैं और इस तरह के बयान दे रहे हैं। उन्हें इसी भ्रम में रहने दीजिए। 
विज्ञापन


क्या थी भविष्यवाणी
हाल ही में, कुमारस्वामी ने एक समाचार चैनल से कहा था कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार लंबे समय तक नहीं टिकेगी, और उसका भी वही हश्र होगा - जैसे उनके नेतृत्व वाली गठबंधन (कांग्रेस-जेडीएस) सरकार 14 महीने में जुलाई 2019 में हटा दी गई थी। जेडीएस नेता ने पहले भी सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की लंबी उम्र के बारे में संदेह जताया था और इसके शीघ्र पतन की भविष्यवाणी की थी।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपनी पार्टी से नाराज राज्य जेडीएस अध्यक्ष सी एम इब्राहिम का कांग्रेस में वापस आने का स्वागत करेंगे, सिद्धारमैया ने कोई सीधा जवाब नहीं देना चाहा, उन्होंने कहा कि इब्राहीम से पूछो।

इब्राहिम ने जताया असंतोष 
इब्राहिम ने बीजेपी के साथ जेडीएस के गठबंधन पर अपना असंतोष व्यक्त करते हुए कहा है कि उनसे सलाह नहीं ली गई और वह आने वाले दिनों में अपने भविष्य के कदम पर फैसला करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री पिछले साल कांग्रेस और एमएलसी पद छोड़ने के बाद जेडीएस में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें