अब कर्नाटक में भी लव जिहाद व धर्मांतरण रोधी कानून बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। मप्र, यूपी व गुजरात समेत कई राज्यों में इससे संबंधित कानून बनाए जा चुके हैं।
कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार धर्मांतरण रोधी कानून बनाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में यह कानून बन चुके हैं। हम उनका अध्ययन करेंगे और उसके बाद विधानसभा में विधेयक लाया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें, लव जिहाद रोकने के लिए देश के कई राज्यों में धर्मांतरण रोधी कानून बनाए जा चुके हैं। इन राज्यों में मप्र, यूपी व गुजरात जैसे भाजपा शासित राज्य शामिल हैं। हाल ही में केरल के बिशप ने भी राज्य में लव व नारकोटिक्स जिहाद का जिक्र कर इसे रोकने के उपाय करने की मांग की थी।