कर्नाटक में महालक्ष्मी हत्याकांड के आरोपी मुक्तिराजन प्रताप रॉय की ओडिशा में आत्महत्या कर ली है। डीसीपी सेंट्रल-बंगलूरू शेखर एच टेककन्नवर ने इसकी पुष्टि की है।
कर्नाटक में महालक्ष्मी हत्याकांड के आरोपी मुक्तिराजन प्रताप रॉय की ओडिशा में आत्महत्या कर ली है। डीसीपी सेंट्रल-बंगलूरू शेखर एच टेककन्नवर ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
इससे पहले कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने बुधवार को बताया, 'पुलिस को सूचना मिली है कि 29 वर्षीय महिला की नृशंस हत्या में शामिल संदिग्ध ओडिशा में है। उसे पकड़ने के लिए और मामले को सुलझाने के लिए टीम को वहां भेजा गया है। हमने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है, क्योंकि इस हत्या ने पूरे बंगलूरू को हिलाकर रख दिया है।'
उन्होंने कहा था कि पुलिस ने पता लगा लिया है कि वह व्यक्ति ओडिशा में है और पुलिस को इस अपराध के पीछे जो जानकारी मिली है उसमें भी इसी संदिग्ध का हाथ है। पुलिस ने वहां तीन से चार टीम भेजी हैं। बताया जा रहा है कि वह जगह बदल-बदल कर भाग रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, बंगलूरू में मल्लेश्वरम इलाके की एक इमारत में महालक्ष्मी की हत्या कर शव के 50 से अधिक टुकड़े किए गए थे। इसके बाद इन टुकड़ों को एक फ्रिज से बरामद किया गया था। महालक्ष्मी की मां और बहन के शनिवार को उनके घर पहुंचने पर घटना की जानकारी मिली थी। पीड़ित महिला से अलग रह रहे उसके पति ने उसके एक परिचित व्यक्ति पर वारदात में शामिल होने का संदेह जताया था, जो उसके पड़ोस में अकेले रहता था।