फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रज्ज्वल रेवन्ना मामला: कर्नाटक पुलिस की SIT ने दुष्कर्म के आरोपों पर तीसरी प्राथमिकी दर्ज की, बढ़ेगी परेशानी

Fri, 10 May 2024 07:42 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

Prajwal Revanna Case: कर्नाटक के हासन लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना पर दुष्कर्म के मामले में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब तक रेवन्ना पर कुल मिलाकर तीन एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
प्रज्ज्वल रेवन्ना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई महिलाओं से यौन शोषण के आरोपों में बुरी तरह से घिरे कर्नाटक के हासन लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना की मुश्किलें लगातार बढ़ रहीं हैं। उन पर दुष्कर्म के एक और मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।  

विज्ञापन


8 मई को दर्ज की गई तीसरी एफआईआर
जेडी-एस सांसद रेवन्ना मामले की जांच कर रही है एसआईटी का कहना है कि प्रज्ज्वल के खिलाफ तीसरी एफआईआर 8 मई को बंगलूरू में दर्ज की गई है। उनके खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार एसआईटी ने पीड़िता के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।

अब तक कुल तीन एफआईआर
बता दें कि प्रज्ज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के पोते हैं। चुनाव से ठीक पहले उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। घरेलू सहायिका से दुष्कर्म के मामले में उनके खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में प्रज्ज्वल के पिता एच डी रेवन्ना को भी आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा जेडी-एस की महिला कर्मचारी से बंदूक की नोक पर दुष्कर्म करने के मामले में दूसरी एफआईआर दर्ज की गई थी।  
विज्ञापन


न्यायिक हिरासत में प्रज्ज्वल के पिता
प्रज्ज्वल के पिता एच डी रेवन्ना को न्यायिक हिरासत में रखा गया है। आरोप लगाया गया था कि हासन सांसद ने अपने जानकार के फार्म हाउस में एक महिला का दुष्कर्म किया था। आरोप है कि प्रज्ज्वल के पिता ने उस महिला का अपहरण किया और फार्म हाउस में ले आए। महिला के बेटे ने जब पुलिस से इस बारे में शिकायत की, तब प्रज्ज्वल के पिता को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें