फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: डीके शिवकुमार ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप, बोले- टैक्स ट्रांसफर में कर्नाटक के साथ हुआ अन्याय

Sat, 12 Oct 2024 04:39 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

Karnataka: कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कर हस्तांतरण मामले में केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कर हस्तांतरण में कर्नाटक को कम धनराशि आवंटित करके अन्याय किया है। हम इसके खिलाफ लड़ेंगे।
विज्ञापन
डीके शिवकुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने शनिवार को धनराशि आवंटन मामले में केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कर हस्तांतरण में कर्नाटक को कम धनराशि आवंटित करके अन्याय किया है। हम इसके खिलाफ लड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर चुप रहने के लिए राज्य के भाजपा सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों पर हमला किया और इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि कर्नाटक के साथ अन्याय हुआ है, केंद्र ने उत्तर प्रदेश और बिहार की सरकारों को अधिक दिया है। हमें आंध्र प्रदेश से भी कम दिया गया, जो कर में ज्यादा योगदान नहीं करता है। हम आने वाले दिनों में इसके खिलाफ लड़ेंगे और विरोध करेंगे।
विज्ञापन


हम अपने अधिकार के लिए लड़ेंगे- शिवकुमार
पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा कि हम अपने कर, अपने अधिकार के लिए लड़ने के लिए एक कार्यक्रम तैयार करेंगे। उन्होंने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों ने अपनी आवाज क्यों नहीं उठाई? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत राज्य से पांच केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद, वे चुप हैं, जबकि राज्य के साथ अन्याय हो रहा है। यह शर्मनाक है।

केंद्र ने हाल ही में राज्यों को दिया टैक्स हस्तांतरण
इसके साथ ही जनसंख्या को करों के बंटवारे के लिए मानदंड के बारे में पूछने पर शिवकुमार ने कहा आइए विधानसभा में उन सभी पर चर्चा करें, अभी उन्हें हमारे साथ विरोध में शामिल होने दें। बता दें कि केंद्र सरकार ने गुरुवार को राज्य सरकारों को 1,78,173 करोड़ रुपये का कर हस्तांतरण जारी किया, जिसमें अक्टूबर 2024 के लिए देय नियमित किस्त के अलावा 89,086.50 करोड़ रुपये की एक अग्रिम किस्त भी शामिल है। वहीं अक्टूबर 2024 के लिए केंद्रीय करों और शुल्कों की शुद्ध आय के राज्यवार वितरण में कर्नाटक को 6,498 करोड़ रुपये मिले।
विज्ञापन


दशहरे के विज्ञापन पर क्या बोले शिवकुमार
इसके साथ ही दशहरा पर अखबार में छपे विज्ञापन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा, हमने जो देखा है और जो जानकारी हमारे पास है, उसके आधार पर हमने लोगों के सामने अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की कोशिश की है। मैं अभी इतना ही कह सकता हूं कि आइए बाकी बातों पर विधानसभा में चर्चा करें। बता दें कि शुक्रवार को अखबारों में छपे दशहरे के विज्ञापन में कर्नाटक सरकार ने कहा कि देवी चामुंडेश्वरी हमें कर्नाटक के लोगों के लिए शांति और समृद्धि लाने की शक्ति प्रदान करें और उन दुष्ट ताकतों का वध करने का साहस प्रदान करें जो छल और धोखे से राज्य को अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं। कर्नाटक सरकार के इस विज्ञापन को भाजपा और जेडी(एस) पर हमले के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें