कर्नाटक सरकार ने हुबली रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया है। स्टेशन का नाम बदलने को लेकर सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई। अब यह स्टेशन श्री सिद्धारूद्धा स्वामीजी रेलवे स्टेशन-हुबली के नाम से जाना जाएगा।
सिद्धारूद्धा स्वामी के अनुयायी लंबे समय से हुबली स्टेशन का नाम अपने गुरु के नाम पर रखने की मांग कर रहे थे। सिद्धारूद्धा स्वामी की 1929 में हुबली में मौत हो गई थी। कर्नाटक सरकार ने बताया कि केंद्र ने नाम बदलने के उसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई।