फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: पटाखे की दुकान में आग से गई 14 की जान, CM सिद्धारमैया बोले- निष्कर्षों के आधार पर कार्रवाई होगी

Sun, 08 Oct 2023 03:16 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

पुलिस ने दुकान के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मालिक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में मरने वाले ज्यादातर तमिलनाडु के रहने वाले थे।
विज्ञापन
Siddharmaiah - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू शहर में अनेकल तालुक के अट्टीबेले में शनिवार को एक पटाखे की दुकान में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रविवार को कहा कि निष्कर्षों के आधार पर इस मामले की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, तो वहीं इलाज के दौरान दो अन्य लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस घटना पर कहा, 'जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। जांच में यह देखा जाएगा कि पटाके की दुकान पर एहतियाती और सुरक्षा उपाय किए गए थे या नहीं।' पुलिस ने दुकान के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मालिक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शनिवार एक लॉरी से पटाखे उतारने के दौरान यह हादसा हुआ था। घटना में दुकान के मालिक भी झुलस गए हैं  इस घटना में मरने वाले ज्यादातर तमिलनाडु के रहने वाले थे। कर्नाटक सरकार ने मरने वालो के परिजनों को मुआवजे के तौर पर पांच लाख रुपये देने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें