एमएलसी चुनाव से पहले बैठक पर कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि आज की बैठक का नतीजा मंजूरी के बाद घोषित किया जाएगा। साथ ही राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य के लोग चाहते हैं कि कल राज्य में अवकाश घोषित की जाए।
लोग की मांग की राज्य में हो छुट्टी- येदियुरप्पा
केंद्र द्वारा अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर छुट्टी घोषित करने पर कर्नाटक के भाजपा अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने कहा कि कल का दिन दुनियाभर के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। भाजपा और जेडीएस ने मिलकर राज्य में छुट्टी घोषित करने का आग्रह किया है। हम चाहते हैं कि लोगों को इस तरह के ऐतिहासिक कार्यक्रम को देखने का अवसर मिलेगा। हालांकि कर्नाटक की वर्तमान सरकार ने इस संबंध में कोई खास निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि अब भी प्रदेश में छुट्टी को लेकर कोई देरी नहीं हुई है।
सिद्धारमैया ने आखिर क्यों नहीं की घोषणा- अशोक
22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कर्नाटक विधानसभा के विपक्ष के नेता आर अशोक कहते हैं कि सात करोड़ कन्नड़ लोग छुट्टी की मांग कर रहे हैं। यहां तक कि आप ने दिल्ली में छुट्टी की घोषणा की है, तो सिद्धारमैया ने क्यों नहीं घोषणा की है। कर्नाटक में हर जगह पुलिस कारसेवकों को धमका रही है। मैं सीएम को पत्र लिखकर राम का जश्न मनाने के लिए सात करोड़ कन्नड़ लोगों को छुट्टी देने की मांग करूंगा।